ममता बनर्जी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, पुराना वाला रेलवे किराया लागू करने की मांग की
Mamata Banerjee to Ashwini Vaishnav: ममता बनर्जी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुराना रेलवे किराया लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान किराया बढ़ा दिया गया था।

Mamata Banerjee to Ashwini Vaishnav: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को गुरुवार को पत्र लिखा है। उन्होंने रेलवे का किराया पहले वाला लागू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल के कटवा-अजीमगंज खंड का पुराना रेल किराया लागू करने को कहा है। इसका किराया कोरोना महामारी के दौरान 10 रुपये था। जिसको बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था।
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान ट्रेन का किराया 30 रुपये कर दिया गया था। जो कि इससे पहले 10 रुपये ही था। अब कोरोना महामारी नहीं है तो ट्रेन का किराया पहले वाला ही लागू करें। इस ट्रेन में लोकल लोग रोजाना आते-जाते हैं। 30 रुपये होने से उन्हें दिक्कत होती है। इसलिए इन स्टेशनों के बीच पहले वाला ही किराया लागू करें।
Recommended Video

वहीं, दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'द केरला स्टोरी' पर से बैन हटा दिया है। अब पश्चिम बंगाल में भी फिल्म रिलीज होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के 8 मई के उस आदेश पर रोक लगाई है, जिसमें ममता सरकार ने फिल्म 'द केरला स्टोरी' को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर प्रतिबंध लगाया था।
यह भी पढ़ें- LokSabha Elections 2024: नीतीश कुमार की वन-ऑन-वन स्कीम से प्रभावित ममता, महागठबंधन को तैयार!












Click it and Unblock the Notifications