पहलवानों के समर्थन में ममता बनर्जी ने निकाला कैंडल मार्च, बोलीं- आप ये लड़ाई नहीं छोड़े

कोलकाता में प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में ममता बनर्जी ने निकाला कैंडल मार्च

Mamta Banerjee

Wrestlers protest: दिल्‍ली में लंबे समय से चल रहा पहलवानों के धरना-प्रदर्शन के सपोर्ट में अब तक कई राजनीतिक दल और देश के बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं। वहीं गुरुवार को अब कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला।

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं पहलवानों से अनुरोध करूंगी कि वो ये अपनी लड़ाई जारी रखे इस लड़ाई को बीच में नहीं छोड़े। ये जिंदगी की लड़ाई है ये सच की लड़ाई है। ममता दीदी कने कहा कि पहलवान जो भी निर्णय लेंगे उसे देखते हए हमारा मूवमेंट जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा हम पहलवानों के समर्थन में केंडिल जलाकर कोलकाता में गांधी प्रतिमा तक गए।

ममता ने कहा मैं यहां से टीम दिल्‍ली भेजूंंगी

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक आरोपी बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक हम नहीं छोड़ंगे। उन्‍होंने कहा हम पहलवानों से बात करेंगे और फिर मैं अपनी टीम भेजूंगी। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि पहलवानों के समर्थन के लिए किस न किसी को उतरना पड़ेगा।

सीएम ममता बनर्जी ने विरोध मार्च में हिस्‍सा लिया कोलकाता के दक्षिणी भाग में हाजरा रोड क्रॉसिंग से शुरू हुआ और रवींद्र सदन में समाप्त हुआ। ममता बनर्जी के साथ मौजूद लोगों ने हाथ में प्रदर्शनकारियों के लिए लिखे हुए बैनर लिए हुए थे जिसमें लिखा थ 'हम न्याय चाहते हैं' और प‍हलवानों हम आपके साथ हैं।

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग उठाई

सीएम ममता बनर्जी ने इस रैली में जुटे कोलकााता के लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। याद रहे बृजभूषण सिंह वो ही भाजपा के नेता हैं जिन पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। ममता बनर्जी ने कहा केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध तब तक जारी रखने का वादा करते हैं जब तक कि अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ममता ने कहा भाजपा आरोपी को अरेस्‍ट नहीं करवा रही

सीएम बनर्जी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र की बीजेपी सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सीएम ने कहा कि वहीं इसके विपरीत मैंने अपने प्रदेश की पुलिस से कहा है कि अगर टीएमसी नेताओं के खिलाफ वास्तविक शिकायतें मिलती हैं तो वे उन्हें गिरफ्तार कर सकते हैं।

पहलवानों ने पांच दिन का अल्‍टीमेटम दिया है

28 मई को पहलवानों को हिरासत मे लिए जाने के बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पुनिया समेत देश के कई शीर्ष पहलवानों को हिरासत में दिल्‍ली पुलिस ने हिरासत में लिया और जंतर-मंतर पर उनके विरोध स्थल को हटा दिया था। इसके बाद ये आंदोलनकारी पहलवान हरिद्वार की गंगा नदी में अपने मेडल विसर्जित करने के लिए सोमवार को चले गए। हालांकि,उन्हें किसान नेता नरेश टिकैत ने रोक लिया और उनके सारे पदक अपने पास सुरक्षित रख लिए। पहलवानों ने बाद में अधिकारियों को WFI प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम जारी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+