स्मृति ईरानी का TMC पर तीखा हमला, कहा-बंगाल में खत्म होगी ममता की गुंडागर्दी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीन चरणों का मतदान हो चुका है। चौथे चरण के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दार्जलिंग के पंसीदेवा में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। ईरानी ने कहा कि, बंगाल में ममता बनर्जी की गुंडागर्दी अब समाप्त होगा। इस चुनाव में वो अपनी हार देख पा रही हैं।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: BJP पर Mamata Banerjee का तंज, CRPF पर साठगांठ का आरोप | वनइंडिया हिंदी
     Mamatas hooliganism took another turn but people of West Bengal have decided to stop it Smriti Irani

    दार्जलिंग में मीडिया से बात करते हुए बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, आज ममता जी ने ये दुस्साहस किया बोलना का कि सीआरपीएफ को घेरा जाए। ममता जी की गुंडागर्दी ने एक नया मोड़ लिया है। लेकिन अब बंगाल की जनता ने ठान लिया है कि, ममता बनर्जी की गुड़ागर्दी अब समाप्त होगी। इस चुनाव में वो अपनी हार को देख पा रही हैं। इसलिए बौखलाई हुई हैं।

    ईरानी ने कहा कि, पहले वो गरीब के खिलाफ थी, अब वो हिन्दुस्तान की पैरामिलिट्री के खिलाफ बोल रही हैं। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के इस चुनाव में देशभर के राजनीतिक दलों को लिख-लिखकर अपने लिए समर्थन मांगा है। आज जब ममता बनर्जी देश के अन्य प्रांतों को गालियां बक रही हैं। जब अन्य प्रांतों को अपमानित कर रही हैं। वो सारे राजनीतिक दल जिनसे ममता ने समर्थन मांगा है और जिन्होंने ममता को समर्थन दिया उन्हें अब स्पष्ट करना होगा कि, क्या वो भी उत्तर भारत और गुजरात विरोधी हैं।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में सभा करने के दौरान बिजली गुल हो गई। सभा में ममता पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, दीदी ने सीआरपीएफ को घेर कर रखने कहा है। दीदी का नंदीग्राम में खेल खत्म हो गया है और अब इस चुनाव में प्रजातंत्र को घेर कर रखना चाहती हैं। बंगाल के लोग निश्चित कर लिया है कि टीएमसी जा रही है और बीजेपी आ रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+