ममता ने कोविड वैक्सीन की कमी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, दूसरी तरफ निकाला रोड-शो
कोलकाता, अप्रैल 18। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में कोरोना वायरस के इलाज में दवाओं की कमी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नाम के लिए पूरी दुनिया को वैक्सीन बांट दी है।
Recommended Video

ममता बनर्जी ने कहा देश में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी है। आज हमारे देश में दवा नहीं है लेकिन 80 देशों में दवा भेजी गई। मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आप दवा बाहर भेजते हैं लेकिन पहले इसे अपने देश को उपलब्ध कराइए। आप इसे अपने नाम बनाने के लिए कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने किया रोड-शो
एक तरफ ममता बनर्जी ने रविवार को केंद्र की मोदी सरकार पर लोगों के स्वास्थ्य से खेलने का आरोप लगाया है वहीं उसी दिन उन्होंने राजधानी कोलकाता में धकुरिया पुल से कालीघाट क्रॉसिंग तक रोड-शो किया। रोड शो में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 7,713 संक्रमण के मामले सामने आई और 34 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications