'2024 के चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की भाजपा की योजना', BJP पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अपने लिए वोट सुरक्षित करने के लिए विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर भाजपा पर जमकर बरसीं हैं। उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की योजना 2024 चुनाव से पहले पूरे विपक्ष को जेल भेजना है।

केंद्र सरकार पर ममता 'दीदी' का गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की योजना 2024 चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की है। वे खाली देश में अपने लिए वोट करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपक्षी पार्टी के सांसदों के फोन हैक किए जा रहे हैं।
'विपक्षी दलों की आवाज दबाने की कोशिश'
राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगले साल के चुनाव से पहले वे (भाजपा) सभी विपक्षी दलों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। वे चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं, ताकि वे खाली देश में अपने लिए वोट कर सकें। वे एक साजिश रच रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा समन पर पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा, "वे सभी को नोटिस भेज रहे हैं... एक ऐसा राज आ गया है जिसे बताने में भी शर्म आती है क्योंकि अगर दुनिया के लोग इसे देखेंगे तो क्या सोचेंगे। हम देश को कभी छोटा नहीं कर सकते... इसलिए मेरा मानना है कि मौन स्वर्ण है और चांदी बोल रही है।"
नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी बैठक
इसी के साथ मनरेगा मामले को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। ममता बनर्जी ने मनरेगा फंड जारी करने की समय सीमा 16 नवंबर तक बढ़ा दी और अल्टीमेटम दिया कि उनकी पार्टी अपनी अगली कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए 15 नवंबर को एक बैठक करेगी। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि 15 नवंबर को उनकी पार्टी इस मुद्दे पर अपनी अगली कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए शहर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक पार्टी बैठक करेगी।












Click it and Unblock the Notifications