कोलकाता में ढही 5 मंजिला इमारत, अपनी चोट की परवाह किए बगैर सिर पर पट्टी बांधे घायलों से मिलने पहुंची सीएम ममता

कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में रविवार रात एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत गिरने से इसकी चपेट में आए चार लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 13 लोग घायल हैं। कोलकाता पुलिस ने इसकी पुष्टी की है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मेटियाब्रुज में 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढहने की जगह पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। जिसके बाद ममता, जो खुद घायल हैं, इमारत गिरने से घायल हुए लोगों से मिलने यूनिपोन अस्पताल पहुंची। ममता बनर्जी अपने आवास पर फिसल गईं थी और उनका सिर फर्नीचर से टकरा गया जिस वजह से उनके सिर पर गहरी चोट आई थी।
यह भी देखें: कोलकाता में भरभराकर ढही 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, चपेट में आने से 2 की मौत, मौके पर पहुंची सीएम ममता बनर्जी

Mamata Banerjee

घायलों से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि दक्षिण कोलकाता के मेटियाब्रुज इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से वह "दुखी" हैं, उन्होंने कहा कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा, "कोलकाता नगर निगम के गार्डन रीच क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने की घटना के बारे में जानकर दु:ख हुआ।"

पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, "हमारे मेयर, अग्निशमन मंत्री, सचिव और पुलिस आयुक्त, नागरिक, पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन अधिकारी और टीमें (एनडीआरएफ, केएमसी और केपी टीमों सहित) आपदा को कम करने के लिए पूरी रात साइट पर रहे हैं। हम मृतकों के परिजनों और घायल व्यक्तियों के लिए मुआवजा प्रदान करेंगे। हम संकटग्रस्त परिवारों के साथ खड़े हैं और बचाव अभियान जारी रहेगा।"
यह भी देखें: कौन हैं बंगाल की 'दीदी नंबर-1', जिनपर हुगली में ममता ने लगाया दांव, क्या बीजेपी के गढ़ में लगा पाएंगी सेंध?

डब्ल्यूबी फायर और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने पहले यह जानकारी दी थी कि हादसे में 2 लोगों की मौतों हुई है। ये आंकडा बढ़कर अब 4 हो गया है। अभी तक 13 लोगों को बचाया गया है। अभी भी बचाव अभियान जारी है।

गार्डन रीच इलाके में रविवार रात इस निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढह गया था। खबरों की माने तो हजारी मोल्ला बागान, गार्डन रीच, मेटियाब्रुज़, केएमसी वार्ड नंबर 134 में भरभरा कर गिरे 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत अवैध रूप से निर्मित थी। इस इलाके को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का 'गढ़'कहा जाता है।
यह भी देखें: Lok Sabha Polls: बंगाल में BJYM प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+