TMC के कार्यक्रम में Mamata For PM के पोस्टर, सुवेंदु अधिकारी ने कहा-स्पेशल 26 वाली पीएम...
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक बार फिर से विपक्ष पर निशाना साधा है। हाल ही में विपक्ष ने नया गठबंधन बनाया है जिसे इंडिया नाम दिया गया है। इस गठबंधन में 26 दल शामिल हैं। इस बीच सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट करके विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा है।
सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट करके लिखा इंडिया गठबंधन के स्पेशल 26 में पहली प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार सामने आ गई हैं। क्षेत्रीय दल टीएमसी के सोशल मीडिया और आईटी कॉन्क्लेव में पार्टी के कुछ बड़े नेता शामिल हुए, जिसमे कैबिनेट मंत्री ने अपना आधिकारिक रूख साफ कर दिया है।

इस कार्यक्रम में पोस्टर पर पीछे बड़ा-बड़ा ममता फॉर पीएम लिखा है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल नेता खुलकर ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता रहे हैं। समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कैसे पीएम पद की इच्छा रखने वाले इसे कैसे स्वीकार करेंगे। अब एक्शन शुरू हो रहा है, अपना पॉपकॉर्न उठा लीजिए और मजा लीजिए।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर आगे किया जा रहा है। इससे पहले भी ममता बनर्जी के नाम को पीएम पद के लिए आगे बढ़ाया जा चुका है। बेंगलूरू में विपक्षी दलों की बैठक के बाद से ही अलग-अलग नाम पीएम पद के तौर पर आगे आ रहे हैं।
इस बैठक के ठीक बात ममता बनर्जी के नाम को पीएम पद के लिए आगे किया गया था। टीएमसी की सांसद शताब्दी रॉय ने कहा था कि पीएम पद के लिए कांग्रेस रेस में नहीं है लिहाजा हम ममता बनर्जी के नाम को आगे करना चाहेंगे। जब शताब्दी रॉय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से पीएम के चेहरे के लिए कोई रेस में नहीं है, लिहाजा हम ममता बनर्जी को पीएम का चेहरा बनाना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications