'सरकार-चुनाव आयोग दोनों चुप हैं, राज्यपाल कर रहे लोगों को बचाने की कोशिश', बंगाल हिंसा पर बोले सुकांत मजूमदार

West Bengal Violence Panchayat Elelection: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हुई हिंसा पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने इस हिंसा को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा है। इसको लेकर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राज्यपाल को बीच में पड़ने की जरूरत नहीं है।

'ममता बनर्जी कुछ कह रही हैं, सौगत राय कुछ और..'

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सौगत रॉय के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी कुछ कह रही हैं और सौगत राय कुछ और बोल रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट के आधार पर राज्य चुनाव आयोग कह रहा है कि किसी की मौत नहीं हुई और कोई राजनीतिक झड़प नहीं हुई। राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग दोनों चुप बैठे हैं और हिंसा को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। हम राज्यपाल को धन्यवाद देते हैं जो बंगाल के लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्यपाल कर रहे बंगाल के लोगों को बचाने की कोशिश: BJP

'राज्यपाल को बीच में आने की जरूरत नहीं'

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले टीएमसी के 3 नेता मारे गए हैं। इस मामले में राज्यपाल को बीच में पड़ने की जरूरत नहीं है। सौगत रॉय ने राज्यपाल को बीच में हस्तक्षेप नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था राज्य सरकार के अधीन है, यह राज्यपाल का काम नहीं है। चुनावी हिंसा को देखना राज्य चुनाव आयुक्त का काम है। चुनावों की घोषणा के बाद राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं होती है।

'बिना हिंसा के बंगाल में पंचायत चुनाव कराना असंभव'

वहीं, इस बीच कांग्रेस सांसद और बंगाल प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल आतंक का माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। बिना तनाव और हिंसा के बंगाल में पंचायत चुनाव कराना असंभव है। लोग डरे हुए हैं, नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों को डर के मारे घर से भागना पड़ा।

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। मालदा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं की हत्या की गई है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव 8 जुलाई को एक ही चरण में होगा। जिसकी मतगणना 11 जुलाई को होनी है।

यह भी पढ़ें- Panchayat Election: प. बंगाल के मालदा में TMC नेता की हत्या, कांग्रेस पर लगे गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+