ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को बताया 'बेशर्म प्रधानमंत्री', कहा- हमें खरीदनी पड़ रही है वैक्सीन
कोलकाता, जुलाई 7। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि 'शेमलेस प्रधानमंत्री' के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्यों को पर्याप्त वैक्सीन देने में असफल रही है। केंद्र सरकार की विफलताओं की वजह से पश्चिम बंगाल सरकार को अपने दम पर वैक्सीन की खरीद करनी पड़ रही है।

केंद्र के वादों के बाद भी हमें वैक्सीन खरीदनी पड़ी- ममता
ममता बनर्जी ने कहा है कि मैंने नरेंद्र मोदी जितना बेशर्म प्रधानमंत्री कहीं नहीं देखा है। हम पहले ही 2.26 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर चुके हैं और उसके लिए हमें केंद्र के वादों के बाद भी 26 लाख डोज खरीदनी पड़ी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि वो पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन प्रदान करेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे बेशर्म प्रधानमंत्री के कारण देश को विफलता हाथ लगी है, लेकिन फिर भी उनकी तस्वीर वैक्सीन सर्टिफिकेट से लेकर होर्डिंग्स तक हर जगह पाई जा रही है। ममता ने कहा कि मैंने कई प्रधानमंत्रियों को देखा है, लेकिन कोई इतना बेशर्म नहीं है।
यूपी सरकार गंगा में बहा रही है शव- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए को पार कर गई है, लेकिन केंद्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, इतना ही नहीं यूपी सरकार कोरोना संक्रमित मरीजों के शवों को गंगा में बहा रही है, वो शव तैरते हुए बंगाल समेत कई दूसरे राज्यों में पहुंच रहे हैं, जिसकी वजह से पानी भी दूषित हो रहा है।
पुरानी बीजेपी से बहुत अलग है आज की बीजेपी- ममता
ममता बनर्जी ने कहा कि आज की बीजेपी पुरानी वाली बीजेपी से बहुत अलग है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अटल बिहारी बाजपेयी जैसे नेताओं को देखा है, वो नेता दूसरों का सम्मान करते थे, लेकिन आज के प्रधानमंत्री सिर्फ अपनी की आगे किसी की नहीं सुनते।












Click it and Unblock the Notifications