चीफ जस्टिस यूयू ललित से ममता की अपील, देश के लोकतंत्र को बचा लीजिए

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में लोकतंत्र को लेकर चिंता जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित की मौजूदगी में एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने जस्टिस यूयू ललित से अपील करते हुए कहा कि कृपया लोकतंत्र को बचाइए। ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों को शोषण से बचाइए, लोकतंत्र में सभी ताकतों को कुछ एक वर्ग के लोगों ने अपने पास सीमित कर लिया है। आखिर कहा हैं लोकतंत्र, कृपया इसे बचाइए। बता दें कि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज के दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस और मुख्यमंत्री दोनों ही मौजूद थे।

mamata banerjee

इस कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी ने मीडिया को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि क्या ये लोग किसी का भी शोषण कर सकते हैं। क्या ये किसी को भी आरोपी बना सकते हैं। सर, हमारी प्रतिष्ठा हमारी इज्जत है। इज्जत लूट लिया तो सब लूट लिया। कोर्ट का फैसला आने से पहले ही बहुत कुछ कहा जाता है। मुझे यह कहने के लिए माफ कीजिए, लेकिन अगर आपको लगता है कि मैं गलत हूं तो मैं माफी मांगती हूं। NUJUS की तारीफ करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे जस्टिस यूयू ललित को बधाई देनी चाहिए। मुझे नहीं पता है कि क्या मैं इस जगह से कुछ कह सकती हूं या नहीं, लेकिन पिछले दो महीनों में जस्टिस यूयू ललित ने यह बताया है कि न्यायपालिका का क्या मतलब होता है।

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि लोगों ने न्यायपालिका में भरोसा खो दिया है। लेकिन आजकल के हालात काफी बदतर हो गए हैं। न्यायपालिका को लोगों को अन्याय से बचाना चाहिए, उनकी चीख को सुननी चाहिए। आज के समय में लोग बंद दरवाजों के पीछे रो रहे हैं। ममता ने कहा कि यह देश एक अध्यक्षीय शासन की ओर जो रहा है। उन्होंने अपील की कि न्यायपालिका यह सुनिश्चित करे कि देश में संघीय ढांचा बना रहे और इसपर किसी भी तरह की कोई आंच ना आने पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+