ममता बनर्जी ने की टीएमसी कार्यकर्ता की बॉडी शेमिंग, उसका पेट देखकर बोलीं- आपका मध्य प्रदेश इतना बढ़ा क्यों है?
कोलकाता, मई 30। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है। ट्विटर पर यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में ममता बनर्जी किसी हॉल में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता से बात करती हुई नजर आ रही हैं। सीएम ममता बनर्जी इस टीएमसी कार्यकर्ता से काफी देर तक बातचीत करती हैं और इस बातचीत का विषय होता है मोटापा।

ममता बनर्जी की टीएमसी कार्यकर्ता से बातचीत
दरअसल, ममता बनर्जी जिस टीएमसी कार्यकर्ता से बात कर रही हैं वो काफी मोटा इंसान है। दोनों के बीच मोटापे और एक्सरसाइज को लेकर बात शुरू होती है। बताया जा रहा है कि यह शख्स टीएमसी का नगर निगम का कार्यकर्ता है और वो मुख्यमंत्री से अपने मोटापे को लेकर कुछ सवाल करता है। ममता बनर्जी भी उस कार्यकर्ता के सवालों का मजेदार जवाब देती हैं।
सीएम ने कार्यकर्ता के पेट को कहा 'मध्य प्रदेश'
इस बातचीत के दौरान ममता बनर्जी उस कार्यकर्ता के पेट को 'मध्य प्रदेश' कहकर संबोधित करती हैं। ममता बनर्जी वीडियो में कह रही हैं कि तुम्हारा मध्य प्रदेश यानी पेट इतना क्यों बड़ा है? इसका जवाब देते हुए कार्यकर्ता बोलता है कि वो रोजाना सुबह पकौड़े खाता है, इसीलिए उसका पेट इतना बढ़ गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री कहती हैं कि क्या तुम एक्सरसाइज नहीं करते तो वो शख्स बताता है कि वो रोज एक्सरसाइज करता है, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा।
कार्यकर्ता ने किया अनुलोम विलोम
ममता बनर्जी इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता से कहती हैं कि जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है वो आने वाले दिनों खतरनाक हो सकता है, आप अस्वस्थ हो सकते हैं और आप किसी दिन गिर भी सकते हैं। ममता बनर्जी की इन बातों के जवाब में पार्टी कार्यकर्ता कहता है कि वो फिट हैं और पार्टी के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। ममता बनर्जी उस शख्स से कहती हैं कि तुम जो एक्सरसाइज करते हो उसे करके दिखाओ तो शख्स कपालभांति और अनुलोम विलोम करके दिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications