पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, गाड़ी में करंट लगने से 10 की मौत, कई घायल

कूच बिहार, 01 अगस्त। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक गाड़ी में करंट उतर आने से 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक पिकअप वाहन जिसमे कई लोग सवार होकर रविवार की रात जल्पेश जा रहे थे, उसमे अचानक करंट उतर आने से 10 लोगों की मौत हो गई। माथाभंगा के एडिशनल एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गाड़ी में जनरेटर की वायरिंग की वजह से करंट उतर आया था। जनरेटर को गाड़ी के पिछले हिस्सा में लगाया गया था, इसे गाड़ी में डीजे बजाने के लिए लगाया गया था।

accident

Recommended Video

    Bengal के कूचबिहार में बड़ा हादसा,पिकअप वैन में दौड़ा करंट,10 कांवड़ियों की मौत |वनइंडिया हिंदी*News

    वाहन मे कुल 27 लोग सवार थे, जिसमे से 16 लोगों को जलपाईगुड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार वाहन में डीजे सिस्टम बजाने के लिए जनरेटर लगाया गया था, उसी की वायरिंग में खराबी होने की वजह से यह हादसा हुआ है। एडिशनल एसपी अमित वर्मा ने बताया कि रात तकरीबन 12 बजे धारला ब्रिज के पाद यह हादसा हुआ है। शुरुआती जांच में गाड़ी की वायरिंग में खराबी के चलते यह हादसा हुआ है, यह बात सामने आई है। हादसे में 10 लोगों को मृत घोषित किया गया है। वाहन में सवार यात्री सीताल्कुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, पीड़ितों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गाड़ी को सीज कर दिया गया है, जबकि गाड़ी का ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मामले की आगे की जानकारी की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+