'गली के लड़के की तरह बोल रहे', TMC सांसद महुआ मोइत्रा का PM Modi पर पलटवार
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दूसरी सीट ढूढ़ने वाले बयान के बाद टीएमसी नेताओं ने प्रधानंमत्री पर पलटवार किया है। टीएमसी से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश के पीएम एक राज्य की सीएम के लिए गली छाप लड़कों की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अप्रैल को कहा था कि टीएमसी नेता ममता बनर्जी दूसरी सीट तलाश रही हैं क्योंकि वह नंदीग्राम से चुनाव हार रही हैं। पीएम ने कहा था कि "ममता दीदी बताइए, क्या ये अफवाह सही है कि आप दूसरी सीट तलाश रही हैं?"
Recommended Video
मोइत्रा ने कहा गली छाप है भाषा
पीएम के इस हमले को लेकर पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया है। महुआ ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा प्रधानमंत्री मंच से कहते हैं "दीदी-ओ-दीदी। ये किस तरह की भाषा है?" उन्होंने आगे कहा कि बंगाल हम लोग बोलते हैं 'रोक-एर-छेले', जिसका मतलब होता गली में किनारे पर खड़े होने वाले वो लड़के जो वहां से गुजरने वाली महिलाओं को दीदी-ओ-दीदी कहकर बुलाते रहते हैं। पीएम भी ऐसा ही कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लाख लोगों की रैली में एक मुख्यमंत्री को कहते हैं दीदी-ओ-दीदी। क्या आप ऐसा कहेंगे? क्या ऐसे ही वो अपनी मांग के बारे में कहेंगे? क्या ऐसा ही वह अपनी बहन के बारे में कहेंगे ? क्या वह अपनी अलग रह रही पत्नी के बारे में ऐसा कहेंगे ? क्या वह किसी के बारे में भी ऐसा कहेंगे? यह किस तरह से सही है ? क्या प्रधानमंत्री हमें इसी तरह मर्यादा का पाठ पढ़ा रहे हैं ?"












Click it and Unblock the Notifications