Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मतदान के दौरान हुआ पथराव, भाजपा बूथ अध्यक्ष घायल
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज 19 अप्रैल को मतदान हो रहा है। चुनाव के पहले चरण के चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार क्षेत्र से लोगों द्वारा पथराव की खबर सामने आई है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें लोग चिल्लाते हुए पत्थरबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के चंदामारी में टीएएमी के कार्याकताओं ने मतदाताओं को रोकने के लिए पथराव किया। जिसमें भाजपा के बूथ अध्यक्ष घायल हो गए।
कूच बिहार के पोलिंग बूथ के बाहर लोगों द्वारा जो पत्थरबाजी करते हुए वीडियो सामने आया है उसमें लोग चिल्लाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो रहा है 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मतदान के मद्देनजर सभी बूथों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।
खासतौर से पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाओं को रोकने के कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। पुलिस और सेना की कई टुकड़ी चप्पे-चप्पे में तैनात की गई है। इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कूच बिहार से पोलिंग बूथ के पास पथराव की घटना हुई। भाजपा के आरोप के अनुसार पथराव करने वाले टीएमसी के कार्यकर्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications