Kolkata Slum Fire: साल्ट लेक हाउसिंग के पास भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर खाक
रविवार को पश्चिम बंगाल के बाहरी इलाके साल्ट लेक में भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियों के साथ फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए घंटों मशक्कत की।

Kolkata Slum Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रविवार शाम अचानक साल्ट लेक में आग लग गई। घटना शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट की है। आग की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत की। इस भीषण अग्निकांड में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
कोलकाता में साल्ट लेक में बनी झुग्गियों में आग की खबर मिलते ही मौके पर दमकल विभाग के अधिकारी पहुंचे। स्थल पर करीब 10 गाड़ियां बुलाई गईं। अधिकारियों के मुताबिक आवासीय परिसर फाल्गुनी अबासन के पास झुग्गियों में ये आग की घटना हुई। फिलहाल अब तक के आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दमकल सेवा मंत्री सुजीत बसु ने कहा की साल्ट लेक की कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।
#WATCH | Kolkata: Fire breaks out at the slum area near Falguni Abasan, Salt Lake. Ten fire tenders at the spot. pic.twitter.com/fqUwiLGRvQ
— ANI (@ANI) April 23, 2023












Click it and Unblock the Notifications