Kolkata Row: 'ये सब डॉक्टर नहीं कसाई हैं', TMC नेता लवली का विवादित बयान, BJP ने पूछा- इतनी नफरत क्यों?
Kolkata Row: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के बाद से पूरा देश गुस्से में है , जूनियर डॉक्टर्स लगातार इसके लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तो वहीं टीएमएसी सवालों के घेरे में है।
इसी बीच भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विधायक अरुंधति मैत्रा का एक वीडियो पोस्ट किया है जिस पर बवाल मच गया है।आपको बता दें कि अरुंधति मैत्रा को लोग लवली मैत्रा भी कहते हैं।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीएमसी लीडर प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों को कसाई बता रही हैं और कह रही हैं कि वो अच्छी तरह से जानती हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उठने वाली उंगलियों को नीचे कैसे करना है।
डॉक्टरों के खिलाफ इतनी नफरत क्यों?
पूनावाला ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि टीएमसी विधायक लवली मैत्रा ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की तुलना कसाई से की है वह कोलकाता पुलिस में एक आईपीएस की पत्नी भी हैं, जो डॉक्टरों को नोटिस और समन जारी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ इतनी नफरत क्यों? सिर्फ इसलिए कि वे ममता सरकार और उनकी पुलिस बल को जवाबदेह ठहरा रहे हैं?
- उदयन गुहा
- अरूप चक्रवर्ती
- कुणाल घोष
- अब लवली मैत्रा!
क्या टीएमसी उन्हें बर्खास्त करेगी या उनका बचाव करेगी, जैसा कि उसने डॉ. संदीप घोष का बचाव किया था?
लवली मैत्रा वीडियो में बंगला भाषा में बात कर रही हैं
आपको बता दें कि लवली मैत्रा वीडियो में बंगला भाषा में बात कर रही हैं। वो वीडियो में कह रही हैं कि 'डॉक्टर विरोध के नाम पर कसाई बन रहे हैं। बंगाल के अंदरूनी इलाकों, ग्रामीण इलाकों से गरीब और वंचित लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आते हैं। जो लोग निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करा सकते, वे पीड़ित हैं। उनका इलाज नहीं हो रहा है। क्या वे (डॉक्टर) इंसान हैं? क्या यह इंसानियत है?"
सोशल मीडिया पर मचा बवाल, बीजेपी ने भी साधा निशाना
जैसे ही लवली मैत्रा का ये वीडियो सामने आया वैसे ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग विधायक के बारे में अनाप-शनाप बयान देने लग गए। विवाद बढ़ने पर मैत्रा को सफाई देनी पड़ी। News18 मुताबिक मैत्रा ने कहा कि 'डॉक्टर भगवान हैं, गरीब लोग डॉक्टरों को भगवान मानते हैं।'
लालबाजार क्यों जा रहे हैं, सीबीआई क्यों नहीं?
'लेकिन, जिस तरह से वे विरोध कर रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि उन्हें डॉक्टर के अलावा कुछ और नहीं कहा जाएगा। वे लालबाजार क्यों जा रहे हैं, सीबीआई क्यों नहीं? हम भी मृत्युदंड चाहते हैं।' हालांकि, भाजपा के आरोपों के जवाब में लवली मैत्रा की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।'
TMC MLA Lovely Maitra compares protesting Doctors to butchers
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) September 3, 2024
She also happens to be wife of an IPS in Kolkata Police who have been issuing notices and summons to doctors
Why so much hate against protesting doctors? Just because they are holding Mamata Govt and her police… pic.twitter.com/ifmighrFHI












Click it and Unblock the Notifications