'मैं उससे 17 सालों में कभी नहीं मिली', कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप मर्डर के आरोपी के बहन
कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। केस में एक बाद एक नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस हफ्ते शुक्रवार को सीएम ममता बनर्जी का एक एक्सक्लूसिव लेटर मिला है, जिसमें सीएम ममता बनर्जी सवालों से घिरे आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। ऐसे में सीबीआई के शक के सुई संदीप घोष की तरफ घूमी है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना से जुड़े मामले में केंद्रीय एजेंसी ने हाल ही में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से पूछताछ की है। वहीं दूसरी ओर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए आरोपी की बहन ने कहा है कि इस मामले में संजय रॉय जो भी सजा मिलेगी मंजूर होगी।

#WATCH | RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case | Sister of accused Sanjay Roy says, "...I have not spoken to him in 17 years. Neither did he visit me nor did I visit him. I have not seen him in years. So, I am unable to say anything...My father was not ready for my… pic.twitter.com/FqbjuMgMLF
— ANI (@ANI) August 23, 2024
वहीं दूसरी ओर मामले में आरोपी संजय रॉय की बहन ने मामले में प्रतिक्रिया दी है। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए संजय की बहन ने कहा, "...बचपन में वह (संजय रॉय) सामान्य थे बाकी सभी बच्चों में मैंने कभी कुछ अजीब नहीं देखा... वह पुलिस की नौकरी (सिविक वालंटियर) में था, इसलिए उसकी कभी दिन की शिफ्ट होती थी तो कभी रात की शिफ्ट, इसलिए मैंने उसे कभी नहीं देखा... मैंने उसके बारे में कभी कुछ नहीं सुना कि उसने झगड़ा किया या कुछ और...मुझे नहीं पता कि उसने लड़की के साथ क्या किया है? अगर उसने ऐसा किया है तो मैं उसे दी गई किसी भी सजा को स्वीकार करूंगी।"
दरअसल, संजय रॉय की बहन ने शादी अपनी मर्जी से की थी, ऐसे में उसका पिता और भाईयों से रिश्ता टूट गया था। मीडिया के सवालों के जवाब में संजय की बहन ने कहा, "मेरे पिता शादी के लिए मेरे रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे, उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर मैंने यहां शादी की तो वह मुझसे सारे रिश्ते तोड़ देंगे, इसलिए उसके बाद कोई रिश्ता नहीं रहा।"












Click it and Unblock the Notifications