कौन है कलकत्ता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में फंसे दो अन्य आरोपी -जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी?
Kolkata law student gangrape: कोलकाता गैंगरेप केस ने देशभर में सनसनी फैला दी है। 25 जून की रात दक्षिण कोलकाता स्थित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक 24 वर्षीय छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया। इस घिनौने अपराध के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा है -कॉलेज यूनिट का पूर्व छात्र नेता और टीएमसी छात्र संगठन से जुड़ा चेहरा। उम्र 31 वर्ष। एक समय छात्र राजनीति का चर्चित चेहरा रहा मनोजीत मिश्रा अब गैंगरेप केस में मुख्य आरोपी बन गया है।
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज से पढ़े मनोजीत ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) से छात्र राजनीति में कदम रखा और करीब एक दशक तक कॉलेज में 'पावर सेंटर' की तरह प्रभावशाली बना रहा। पढ़ाई पूरी होने के बाद भी वह कॉलेज परिसर में सक्रिय रहता था। लेकिन इस मामले में दो अन्य नाम भी सामने आए हैं -जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय। दोनों आरोपी वर्तमान में कॉलेज के छात्र हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अन्य आरोपी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी इसी के कहने पर वारदात में शामिल हुए थे। आइए जानते हैं कौन हैं ये दोनों और कैसे हुई इनकी मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा से मुलाकात।

कौन है जैब अहमद
19 साल का लड़का जैब अहमद कोलकाता गैंगरेप केस में (सह-आरोपी) है। जैब अहमद साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। जैब अहमद कोलकाता के टॉपसिया के आम परिवार से संबंध रखता है। जैब अहमद साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में हाल ही में (2024-25 सत्र) दाखिल हुआ था। वह एक सामान्य कामकाजी मुस्लिम परिवार से आता है। कॉलेज में दाखिले के बाद वह यूनियन गतिविधियों में रुचि लेने लगा और यही उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा से इसी दौरान हुई।
कॉलेज के छात्रों के मुताबिस जैब शांत स्वभाव का छात्र है, लेकिन वह आसानी से प्रभाव में आ जाता है। उसका अब तक कोई आपराधिक ट्रैक रिकॉर्ड नहीं रहा, न ही किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।
पुलिस ने उसे 26 जून को शाम 7:35 बजे गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जो इस मामले में एक अहम सबूत हो सकता है। फिलहाल ये 01 जुलाई चक रिमांड पर है।
कौन है प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय?
प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय की उम्र 20 साल है। प्रमित मुखर्जी कलकत्ता लॉ कॉलेज के द्वितीय वर्ष का छात्र है। प्रमित कॉलेज के उन छात्रों में से है जो आमतौर पर चर्चा में नहीं रहते। न राजनीति से जुड़ाव, न कोई विवादित इतिहास। वह एक निम्न-मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार से आता है और अपने दोस्तों के बीच 'शांत और औसत छात्र' के रूप में जाना जाता है।
हालांकि हाल के दिनों में उसे अक्सर मनोजीत और जैब के साथ देखा गया, जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि वह इस गैंगरेप मामले में या तो सक्रिय रूप से शामिल था या किसी दबाव में।
प्रमित को 27 जून की रात 12:30 बजे उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है, और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामला: कब, कहां और कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?
दक्षिण कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक महिला छात्रा के साथ गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, यह वारदात बुधवार 25 जून को शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज कैंपस के अंदर हुई।
पीड़िता कॉलेज में परीक्षा से जुड़ा फॉर्म भरने दोपहर करीब 12 बजे पहुंची थी। वह यूनियन रूम में बैठी थी, तभी कॉलेज के पूर्व छात्र नेता और वर्तमान में टीएमसी छात्र परिषद के जिला महासचिव मनोजीत मिश्रा वहां आया। उसने कॉलेज का मुख्य गेट बंद करवाया और युवती को जबरन सिक्योरिटी गार्ड रूम में ले जाकर उसके साथ रेप किया।
FIR में तीन नाम प्रमुख आरोपियों के तौर पर दर्ज हैं - मनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19), और प्रमित मुखर्जी (20)। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके मोबाइल फोनों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। कोलकाता पुलिस ने 28 जून को लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55) को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता बोली- आरोपी मनोजीत करना चाहता था शादी
पीड़िता ने बताया कि मनोजीत ने पहले उसे शादी के लिए मजबूर किया, लेकिन उसने पहले से रिश्ते में होने की बात कहकर इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया, कमरे में बंद किया और फिर रेप किया। इतना ही नहीं, पीड़िता का दावा है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जब वह विरोध करने लगी तो हॉकी स्टिक से हमला कर उसे डराने की कोशिश की गई।
पीड़िता की मेडिकल जांच में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस को फॉरेंसिक सबूत भी मिले हैं, जो आरोपों की पुष्टि करते हैं। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications