West Bengal: मां काली की मूर्ति टूटने पर फैला तनाव, पुलिस जांच में पता चला,खुद मूर्तिकार ने रची थी साजिश

West Bengal पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में 24 अक्टूबर को काली देवी की मूर्तियों को तोड़े जाने के बाद तनाव फैल गया है। बीते सोमवार को एक कार्यशाला में कई मूर्तियां तोड़े जाने की शिकायत सामने आई थी। काली देवी की मूर्तियों की खबर फैलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में पता चला कि, खुद मूर्तिकार ने काली देवी की मूर्तियां तोड़ी थी।

West Bengal Kali idols vandalised in Diamond Harbour CCTV reveals truth

घटना डायमंड हार्बर के मुकंदपुर इलाके की है। जहां पर मूर्तिकार प्रभात सरदार की कार्यशाला में दिवाली/काली पूजा के दिन हुई थी। सरदार ने आरोप लगाया कि रात में बदमाशों ने उनकी वर्कशॉप में सेंध लगाई और कई मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद लोग मौके पर बड़ी संख्या में इकट्ठे होने लगे।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ,इलाके में स्थिति के तनावपूर्ण होने पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस की दो दिन का जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। दरअसल जांच में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगी। जिससे पता चला कि, खुद मूर्तिकार प्रभात सरदार ने अपनी कार्यशाला में रखी मूर्तियों को तोड़ा था।

पुलिस ने जब इस मामले में मूर्तिकार प्रभात सरदार से पूछताछ की तो उसने बताया कि, उसके कारखाने में काली पूजा पर मूर्तियों के खरीदार नहीं मिल रहे थे। उसने बताया कि, अगर लोगों को पता चलता कि मेरी बनाई मूर्तियां नहीं बिक पाईं हैं, तो मेरी छवि खराब हो जाती। आने वाले दिनों में मुझे काम नहीं मिलेता। इसलिए यह सोचकर मैंने मूर्तियों को तोड़ने की योजना बनाई।

पुलिस ने इस मामले में मूर्तिकार प्रभात सरदार समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है। उन पर समाज का माहौल खराब करने के आरोप लगाते हुए कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की कि, वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+