Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो बंगाल में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी? क्या कहता है सर्वे?

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। जोड़-तोड़ की राजधानी चरम पर है तो वहीं दूसरी ओर बंगाल में बड़ा खेला हुआ है।

Opinion Poll

आज ममता बनर्जी की पार्टी के दिग्गज नेता तापस राय ने विधायक और पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

जहां बीजेपी पूरजोर तरीके से लोकसभा चुनाव 2024 में 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल बिखराव के दौर से गुजर रहे हैं।

इस बार बंगाल में भी चुनावी परिणाम बदलेंगे?

ऐसे में क्या इस बार बंगाल में भी चुनावी परिणाम बदलेंगे? क्या लोकसभा चुनावों में ममता सरकार पर बीजेपी भारी पड़ेगी?

इंडिया टीवी-CNX ने एक ओपिनियन पोल

इसी सवाल का उत्तर जानने के लिए हाल ही में में इंडिया टीवी-CNX ने एक ओपिनियन पोल कया, जिसमें जनता से सीधे सवाल किया गया है कि 'आज हुए लोकसभा चुनाव तो बंगाल में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी?'

आपको बता दें कि बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं, ऐसे में सर्वे में जनता ने बीजेपी को 20 सीटें और तृणमूल कांग्रेस (TMC) 21 सीटें और एक सीट कांग्रेस को दी है।

'नेक टू नेक' फाइट हो सकती है बंगाल में

जिसके मुताबिक यहां पर 'नेक टू नेक' फाइट दिख रही है। वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 43 फीसदी और तृणमूल को 44 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।

आपको बता दें कि ये सर्वे 5 से 23 फरवरी के बीच हुआ था और ये पूरी तरह से बातचीत पर आधारित है। इस पोल पर आप अपनी राय और प्रतिक्रिया जरूर दें। अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।

क्या थी पश्चिम बंगाल में साल 2019 में लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति?

  • कुल सीटें : 42
  • तृणमूल कांग्रेस: 22
  • बीजेपी:18
  • सीपीआईएम:0
  • कांग्रेस: 2

क्या थी साल 2021 में विधानसभा चुनाव की स्थिति?

  • भारतीय तृणमूल कांग्रेस सरकार ने भारी बहुमत से चुनाव जीता था।
  • TMC ने 216 सीटें जीती थी
  • बीजेपी को 77 सीटें हासिल हुई थीं।
  • भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ने एक सीट जीती
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जीरो सीट
  • वाम मोर्चा ने जीरो सीट जीती थी।

खास बातें

  • बंगाल विधानसभा में 295 सदस्य हैं
  • 294 सीटों पर चुनाव होता है।
  • एक सदस्य ऐंग्लो इंडियन समुदाय से चुना जाता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+