Gun wielding man: हाईस्कूल में तमंचा लहराते शख्स ने छात्रों को बंधक बनाने की कोशिश की, पुलिस ने पकड़ा
Gun wielding man: हाईस्कूल में तमंचा लहराते शख्स ने छात्रों को बंधक बनाने की कोशिश की, पश्चिम बंगाल की मालदा पुलिस ने शख्स को पकड़ा।

पश्चिम बंगाल के मालदा में बंदूकधारी देब बल्लभ ने मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल की एक कक्षा में छात्रों को बंधक बनाने की कोशिश की। बाद में उसे पुलिस ने दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया। घटना में किसी को चोट नहीं आई। पुलिस जांच चल रही है।
पुलिस ने आरोपी को कैसे दबोचा, एसपी ने दी जानकारी
मालदा के एसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया, हमें सूचना मिली थी कि कोई स्कूल में घुसा है। बाद में पता चला कि उसके पास हथियार थे। हमने उसके साथ बातचीत की और बिना किसी को चोट पहुंचाए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मालदा की घटना में शामिल आरोपी घर से परेशान
एसपी प्रदीप यादव ने बताया, ऐसा लगता है कि देब बल्लभ और उसकी पत्नी के बीच संबंध कड़वे हैं। देब ने अपने बच्चों की कस्टडी को लेकर अपनी पत्नी के साथ कुछ पारिवारिक समस्याओं में उलझा है। जिस कारण उसने कार्रवाई की है। हालांकि, इसका सत्यापन बाकी है।
आक्रोशित अभिभावकों का प्रदर्शन
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सातवीं क्लास के बच्चों को बंधक बनाने की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोग और अभिभावकों की भीड़ स्कूल में प्रदर्शन करने पहुंची।
वीडियो में क्या दिखा
घटनास्थल की वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदूकधारी देब से आतंकित बच्चे डरे-सहमे बैठे हैं। पुलिस की टीम के पहुंचने पर सभी बच्चे क्लास से निकलकर फील्ड में भागे। इसी समय कई स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। इसी समय पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया।
मानसिक रूप से अस्थिर है
इस मामले में इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार परिसर में पहुंची पुलिस को कुछ बोतलें भी मिलीं, जिनका कथित तौर पर पेट्रोल बम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता था। इस रिपोर्ट में शख्स को मानसिक रूप से अस्थिर बताया गया है।
Recommended Video
बच्चों के बंधक बनाने का बैकग्राउंड
इस खबर में शख्स का बयान छपा है। इसमें कहा गया है कि बीवी ने उसके बच्चे को छीन लिया है। पुलिस और शीर्ष अधिकारियों के पास मदद की गुहार लगाने का कोई असर नहीं हुआ। इस घटना के बाद उसने बच्चों को बंधक बनाने का फैसला लिया।
प्रबंधन ने पुलिस बुलाई
रिपोर्ट के अनुसार शख्स के स्कूल पहुंचने के बाद अखबार पढ़ने लगा। उसके अजीब बर्ताव को देखकर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने समझदारी से एक्शन लिया और शख्स पर काबू पाया।












Click it and Unblock the Notifications