Bengal Train Accident: भीषण ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, PM की ओर से मदद का ऐलान
Kanchanjunga Express Accident News: पश्चिम बंगाल से एक भीषण ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। अगरतला रेलवे स्टेशन से कोलकाता सियालदह रेलवे स्टेशन तक जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) और एक मालगाड़ी के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुआ।
उत्तर बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस से पीछे से टकरा गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 60 यात्री घायल हो गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुःख व्यक्त किया है।

बंगाल रेल हादसे के बाद पीएम मोदी का रिएक्शन सामने आया है। दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से जुड़ी जानकारी भी साझा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी भी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव, पुनर्प्राप्ति, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।"
#WATCH | Goods train rams into Kanchenjunga Express train in Darjeeling district in West Bengal, several feared injured
Details awaited. pic.twitter.com/8rPyHxccN0
— ANI (@ANI) June 17, 2024
हादसे में घायल हुए यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाय जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी परिचालन की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी उपमंडल के अंतर्गत रंगपानी स्टेशन के पास रुइधासा में यह हादसा हुआ। एक मालगाड़ी के टकराने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन का वैगन हवा में लटक गया।
#WATCH | West Bengal | Wagon of Kanchenjunga Express train suspended in the air after a goods train rammed into it at Ruidhasa near Rangapani station under Siliguri subdivision in Darjeeling district today; rescue operation underway pic.twitter.com/rYnEfC3vic
— ANI (@ANI) June 17, 2024
हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इस बारे में अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है। बचाव अभियान चल रहा है। दार्जिलिंग जिले के रुइधासा में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर के बाद सियालदह पूर्वी रेलवे ने रंगपानी स्टेशन पर एक नियंत्रण डेस्क स्थापित किया है।
West Bengal | Sealdah Eastern Railway sets up a control desk at Rangapani station after the Kanchenjunga Express train rammed by a goods train at Ruidhasa in Darjeeling district pic.twitter.com/KLOY7Jn8rB
— ANI (@ANI) June 17, 2024
दार्जिलिंग पुलिस से मिले ताजा अपडेट के अनुसार, हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई है और करीब 60 घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति गंभीर है। हादसा तब हुआ जब एक मालगाड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर के कहा, "एनएफआर क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ निकट समन्वय में काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।"
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications