SSC Scam: WBBSE के पूर्व अध्यक्ष को CBI ने किया गिरफ्तार
कोलकाता, 15 सितंबर: स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाला के सिलसिले में सीबीआई ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने घोटाले से जुड़े तथ्यों के आधार पर पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

SSC घोटाला मामले में सीबीआई एक्शन में नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिल्ली से लेकर कोलकाता तक ताबड़तोड़ छापेमारी को अंजाम दे रही है। जानकारी के मुताबिक CBI की टीम ने दिल्ली और कोलकाता में 10 जगहों पर छापेमारी की है। वहीं शिक्षक नियुक्ति घोटाले में WBBSE के पूर्व अध्यक्ष व एसएससी कमेटी के सदस्य कल्याणमय गांगुली से लंबी पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
आपको बता दें कि पूर्व अध्यक्ष गांगुली काफी वक्त तक बोर्ड के चैयरमैन होने के साथ-साथ शिक्षामंत्री के करीबी भी थे। सीबीआई ने उनको पूछताछ के लिए तलब किया था। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वो अपने वकील के साथ सीबीआई ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे करीब 6 घंटे सवाल जवाब हुए। इस दौरान कई सवालों के जवाब नहीं देने के बाद सीबीआई ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि इस पूरे घोटाले के खुलासे के बाद ममता सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को पहले ही गिरफ्तार लिया गया था। इतना ही नहीं बीती 23 जुलाई को ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट्स पर रेड डाली थी, जहां करोड़ों रुपए बरामद हुए थे। आरोप है कि बड़े पैमाने पर घोटाले किया गया था, रुपए लेकर टीचर और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications