कोलकाता: बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर फायरिंग, महिला को मारी गोली , फिर पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी
कोलकाता, 10 जून: कोलकाता में शुक्रवार दोपहर बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी और एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक शख्स के घायल होने की खबर सामने आ रही है। अबांग्लादेश दूतावास के बाहर हुई इस घटना से बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं घटना के कारणों का पता लगाने के लिये पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
Recommended Video

घटना के लेकर एक चश्मदीद ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने निशाना लगाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। पहले एक बाइक वाला आया, वह किसी तरह से बच गया। इसके बाद उसने एक महिला को टारगेट कर गोली चलाई। जहां गोली लगने से महिला की मौत हो गई। वहीं इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सुरक्षाकर्मी ने स्कूटी सवार महिला को निशाना बनाकर गोली चलाई।
यह घटना दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अंधाधुंध फायरिंग में स्कूटी सवार महिला को छाती में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरक्षाकर्मी ने ने खुद अपने सर्विस गन से सिर में गोली मार ली। वहीं रास्ते से गुजरने वाली एक अन्य महिला के कमर में गोली लगने की भी बात सामने आ रही है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक पुलिसकर्मी ने करीब 8-10 राउंड फायरिंग की थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को घेर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। फिलहाल बांग्लादेश दूतावास से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना में मृत पुलिसकर्मी का नाम चोदुप लेपचा है। वह दार्जिलिंग के निवासी थे और आर्म्स पुलिस की 5वीं बटालियन में कार्यरत थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है और बंगाल सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है।












Click it and Unblock the Notifications