कोलकाता: इंडियन म्यूजियम में CISF के जवान ने की फायरिंग, ASI की मौत
कोलकाता, 06 अगस्त: कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में शनिवार को सीआईएसएफ के एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की। इस घटना में 1 जवान की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल हो गया है। सीआईएसएफ के जवान ने कथित तौर पर एके-47 राइफल से अपने साथियों पर फायरिंग की है। पुलिस ने आरोपी जवान को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मामले की जांच चल रही है।

शाम करीब साढ़े छह बजे सीआईएसएफ के एक जवान ने जवाहरलाल नेहरू रोड स्थित भारतीय संग्रहालय के पास फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद संग्रहालय के गेट बंद कर दिए गए। ऑपरेशन के लिए 2 टीमों का गठन किया गया था। उन टीमों में से एक कोलकाता पुलिस कमांडो की भी थी। बताया जा रहा है कि, शूटर और टीमों के बीच हाथापाई हुई। 15 से ज्यादा गोलियां चलीं। फायरिंग में 1 जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
इसके तुरंत बाद शूटर ने आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के मुकाबिक आरोपी का नाम एके मिश्रा है । वह सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने बताया कि, शाम के करीब 6:30 बजे हमें घटना की सूचना मिली। खबर मिलते ही हमारी टीम यहां पहुंच गई। हमने उस व्यक्ति को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। इस फायरिंग में एक सहायक उप-निरीक्षक मारा गया। जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications