West Bengal: दक्षिण 24 परगना में बम फटने से लगी भीषण आग, मकान मालिक गिरफ्तार
कोलकाता, 29 मार्च। पश्चिम बंगाल ( West Bengal) दक्षिण 24 परगना जिले में ये हादसा हुआ। हादसे के बाद घर में आग ( Fire) लग गई। मामले की जांच की जा रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम घटना के बाद हुए नुकसान का जायजा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा (Bomb blast) देसी बम बनाते वक्त हुआ।

कोलकाता, 29 मार्च। पश्चिम बंगाल(West Begal) ks दक्षिण परगना जिले में देशी बम विस्फोट (blast) में एक घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। धमाके के साथ कच्चे घर में लगी आग ने पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता सब कुछ जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि घटना देसी बम बनाने के दौरान हुई।
घटना सोमवार शाम की है। जब पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती में आग लगने से एक घर में लगी भयंकर आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों को द्वारा बताया गया कि घटना बम बनाते वक्त हुए विस्फोट से हुई। तेज धमाके के बाद लगी आग पूरे घर में फैल गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया।
दक्षिण 24 परगना में घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया । घटना को लेकर पुलिस की ओर से अनुमान लगाया जा रहा है कि देसी बम फटने से यह आग लगी है। स्थानीय लोगों की माने तो दक्षिण परगा के बासंती स्थित घर में अवैध रुप से देसी बम बनाने का कार्य किया जा रहा है। बम बनाते समय हुई किसी चूक के चलते बम फट गया। तेज धमाके बाद घर में आग फैल गई। कच्चे मकान पर छप्पर में लगी आग पर जब तक काबू पाया जाता सब कुछ जलकर खाक हो गया। वहीं स्थानीय पुलिस बम बनाने के आरोप में मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications