बंगाल निकाय चुनाव: आज इन नगर निगमों में डाले जा रहे वोट, TMC समेत कई दलों के सैकड़ों उम्मीदवार
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल राज्य में आज चार नगर निगमों का चुनाव हो रहा है। यहां बिधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य में त्रणमूल कांग्रेस की सरकार है, जबकि उक्त नगर निगमों में एक पर वाम मोर्चा का कब्जा था।

14 फरवरी को होगी मतगणना
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित सभी चार नगरपालिका क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम 5 बजे तक होगा और चारों नगर निकायों के लिए वोटों की गिनती 14 फरवरी को होगी।
Recommended Video
मैदान में हैं सैकड़ों उम्मीदवार
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, बिधाननगर के 41 वार्डों में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सिलीगुड़ी नागरिक निकाय के 47 वार्डों में 200 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, चंदननगर में 33 वार्डों के लिए 120 और आसनसोल के 106 वार्डों में 430 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यह जानकारी चुनाव आयोग की पश्चिम बंगाल राज्य इकाई ने दी। बताया गया कि, पश्चिम बंगाल में चार नगर निगमों- बिधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर के चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं।
वर्ष 2015 में, सिलीगुड़ी का निकाय चुनाव वाम मोर्चा ने जीता था, जबकि तीन अन्य नगर निगमों को टीएमसी ने कब्जा लिया था। अब यहां फिर से चुनाव हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications