बंगाल चुनाव से पहले कोयला और पशु तस्करी घोटाले में TMC नेता विनय मिश्रा के भाई को ईडी ने किया गिरफ्तार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और सत्‍ता पर आरूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीच चुनावी जंग जारी है। इसी के बीच मंगलवार को पर्वतन निदेशालय ने टीएमसी नेता के भाई के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करते हुए गिरुफ्तार किया हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला और पशु तस्करी घोटाले के सिलसिले में TMC नेता विनय मिश्रा के भाई को गिरफ्तार किया। ये जानकारी ED का अधिकारी ने दी हैं।

Recommended Video

      Coal Scam: Abhishek Banerjee के करीबी Vinay Mishra के भाई को ED ने किया Arrest | वनइंडिया हिंदी
      ed

      बता दें दिल्‍ली की एक स्‍पेशल कोर्ट ने टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई को 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा है। टीएमसी नेता विनय मिश्रा बंगाम की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की काफी करीबी बताए जा रहे हैं। विनय मिश्रा तृणमूल कांग्रेस के नेता भी हैं और कोयला और पशु तस्‍करी मामलों में जो जांच चल रही है उसको लेकर इन पर नजर भी है।

      गौरतलब है कि ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के खिलाफ वारंट मिलने के बाद सीबीअई ने रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। सीबीआई का मानना है कि सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी और टीएमसी नेता विनय मिश्रा मिडल ईस्ट में छिपा है। विनय मिश्रा का नाम एक माह पहले ही सामने आया था। विनय मिश्राा का नाम उसी के कुछ दिन बाद आया था जब ये बात सामने आई थी कि अभिषेक बनर्जी का खास है और अवैध कारोबार में रुपयों का लेन-देन देखता है।

      ध्‍यान रहे 23 फरवरी को टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी के घर सीबीआई घर गई थी और उनकी पत्‍नी से पूछताछ की थी इतना ही नहीं सांसद की साली मेनका से भी सीबीआई ने घंटों पूछताछी की थी। कोयला खनन केस की सीबीआई और ईडी जांच कर रही है। जो आज कार्रवाई की गई वो उसी के तहत की गई है।

      बता दें बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले से ही ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी विधायक अभिषेक बनर्जी पर अवैध कारोबार करने का आरोप लगा रही है। एक तरफ टीएमसी के बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है वहीं चुनाव से पहले भाजपा ममता सरकार पर तरह- तरह का आरोप लगा रही है।

      Fact Check: ममता दीदी को डाक्‍टरों ने दी 5 साल आराम करने की सलाह, क्या मिथुन चक्रवर्ती ने किया है ये ट्वीट?

      https://www.filmibeat.com/photos/manisha-yadav-39417.html?src=hi-oiमनीषा की खूबसूरत सेल्फी हो रही है वायरल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+