Fact Check: ममता दीदी को डाक्टरों ने दी 5 साल आराम करने की सलाह, क्या मिथुन चक्रवर्ती ने किया है ये ट्वीट?
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों की तारीखों की घोषणा के साथ ही भाजपा में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती शामिल हो गए हैं। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 7 मार्च को मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती के सोशल मीडिया अकाउंट से ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए लगातार व्यंग्यात्मक ट्वीट पोस्ट किए जा रहे हैं। ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती के ट्टीट पर एक पोस्ट लिखा गया जिसमें लिखा है कि ममता दीदी को डाक्टरों ने 5 साल आराम करने की सलाह दी हैं। आइए जानते हैं इस ट्वीट का सच्चाई.....

जानें क्या है इस ट्टीट की सच्चाई
मिथुन चक्रवर्ती के ट्टीटर अकाउंट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाना बनाते हुए लगातार व्यंग्यात्मक टिप्पणियां पोस्ट हो रही थी। जिसकी सच्चाई जानने के लिए इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने पड़ताल की जिसमें पाया कि ट्विटर अकाउंट "@mithunda_off" बनाया है और इसे मिथुन चक्रवर्ती को ओरिजन अकाउंट के तौर पर सत्यापित करने की कोशिश किया जा रहा है। यह उनका एकमात्र वास्तविक ट्विटर अकाउंट है। उसके नाम के अन्य सभी खाते उसका डुप्लीकेट बना रहे हैं।

फैक्ट चेक में निकली ये सच्चाई
मिथुन के "आधिकारिक ट्विटर अकाउंट" होने का दावा करने वाले बहुत सारे खातों के साथ यूजर्स और उनके फैंस बड़ी ही दुविधा में हैं। मिथुन चक्रवर्ती के तीन अकाउंट हैं जिसके फॉलोअर कई बड़ी फिल्मी हस्तियां भी हैं। जिस कारण मिथुन चक्रवर्ती के फॉलोअर कन्फ्यूज हैं।आइए जानते हैं मिथुन के वो फर्जी अकाउंट ।बता दें हर ट्विटर अकाउंट में एक अनोखा ट्विटर आईडी नंबर होता है। ट्विटर अकाउंट का हैंडल बदला जा सकता है, लेकिन ट्विटर आईडी नंबर वही रहता है। ट्विटर हैंडल "@ M_Chakraborty16" के एक ट्वीट का जवाब देते हुए, एक यूजर ने कहा कि यह खाता "@SwetaaSinghAT" हैंडल से पहले सक्रिय था। इसकी जांच की गई "@SwetaaSinghAT" के नाम के ट्वीट को खोजने के लिए "Twitter Advanced Search"का उपयोग किया। इसने हमें एक ऐसे ट्वीट की ओर बढ़ाया जिसमें एक व्यक्ति ने "@ M_Chakraborty16" को "स्वेता जी" कहकर संबोधित किया था।

ट्विटर अकाउंट में एक अनोखा ट्विटर आईडी नंबर होता है, जिससे पता चली हकीकत
बता दें हर ट्विटर अकाउंट में एक अनोखा ट्विटर आईडी नंबर होता है। ट्विटर अकाउंट का हैंडल बदला जा सकता है, लेकिन ट्विटर आईडी नंबर वही रहता है।"TweetBeaver" टूल का उपयोग करते हुए, "@mithun_da_" हैंडल का ट्विटर आईडी नंबर मिला। आईडी को Yandex search engine पर खोजा गया तो पाया गया कि वही खाता पहले गायक सोनू निगम को कॉपी कर रहा था और "@Sonuniga_M" हैंडल के साथ एक्टिव था। "@ THEINDAshking" के ट्विटर आईडी नंबर की खोज गई तो पाया गया कि पहले एक ही आईडी का यूज "ऐश्वर्या कुलश्रेष्ठ" नाम के यूजर नेम के साथ "@ thechitraLive" हैंडल बनाने के लिए किया जाता था।

जानें क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती के मैनेजर
वहीं मिथुन चक्रवती के मैनेजर विजय उपाध्याय ने पुष्टि की कि कुछ समय पहले तक अभिनेता सोशल मीडिया पर नहीं थे। यह हाल ही में मेरी जानकारी में आया था कि मिथुन दा के नाम से कई फर्जी ट्विटर अकाउंट चलाए जा रहे हैं। मैंने पहले ही उन्हें इस बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हमने भाजपा की बंगाल इकाई से भी बात की, जिसने हमें बताया कि मिथुन ने हाल ही में एक ट्विटर अकाउंट "@mithunda_off" बनाया है और इसे सत्यापित करने की कोशिश कर रहे हैं। "ट्विटर हैंडल @mithunda_off बनाया गया है क्योंकि कुछ लोगों ने मिथुन चक्रवर्ती के नाम से फर्जी अकाउंट बनाए हैं। हम बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष के निजी सचिव देव ने कहा कि हम ट्विटर अकाउंट पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने की योजना बना रहे हैं।वहीं @ M_Chakraborty16, @mithun_da_ और @TheINDAshking का संबंध अभिनेता-राजनेता मिथुन चक्रवर्ती से नहीं है। उनका एकमात्र ट्विटर अकाउंट "@mithunda_off" है, जिसे उन्होंने हाल ही में बनाया है और सत्यापित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Fact Check
दावा
ममता दीदी को डाक्टरों ने दी 5 साल आराम करने की सलाह, मिथुन चक्रवर्ती ने किया है ये ट्वीट?
नतीजा
बिलकुल फर्जी है ये ट्टीट












Click it and Unblock the Notifications