Coal smuggling scam: कोलकाता में व्यवसायी के घर ED का छापा, भारी मात्रा में कैश बरामद
कोलकाता में एक व्यवसायी के घर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों एक टीम ने छापा मारा। इस दौरान भारी मात्र में नकदी बरामद गई।

Coal smuggling scam: कोयला तस्करी घोटाला से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एक व्यवसायी के घर छापा मारा। छापे में भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यवसायी से लंबी पूछताछ की गई। जिसके बाद उसे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी व्यवसायी का नाम मंजीत सिंह जिट्टा है। वो कोलकाता का एक नामी कारोबारी है। उसके पश्चिम बंगाल के कई लोकप्रिय ढाबों से संबंध हैं। मंजीत के घर पर कितना कैश मिला है इसको लेकर अभी केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोई खुलासा नही किया है।
कोयला तस्करी घोटाला मामले में पिछले साल बड़ी कार्रवाई की थी। जिसके तहत 204 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क हुई थी। मामले में मामले में मुख्य आरोपी, व्यवसायी अनूप माजी और इनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी करीब 23 करोड़ की संपत्ति ईडी ने कुर्क कराई थी। इसके अलावा पीएमएलए एक्ट तहत अनूप माजी समेत अन्य के खिलाफ 5 कुर्की आदेश किए गए। जिसके तहत 56 जगह तलाशी ली गई थी और 181.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क गई।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications