पार्टी कलह के बीच दिलीप घोष का बड़ा बयान, कहा-'बंगाल में जल्द होगा बड़ा बदलाव'

पार्टी कलह के बीच दिलीप घोष का बड़ा बयान, कहा-'बंगाल में जल्द होगा बड़ा बदलाव'

कोलकाता, 07 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्टी उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार (06 नवंबर) को कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा में जल्द ही संगठनात्मक परिवर्तन होगा। पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "पार्टी अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) हमारी राज्य टीम से बात करेंगे और उसके आधार पर, कुछ संगठनात्मक परिवर्तन होंगे। अब कार्यकारिणी की बैठक लंबे समय के बाद, लगभग डेढ़ साल बाद हो रही है।'' दिलीप घोष ने कहा कि बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री, पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व भी बैठक में शामिल होगा।

Recommended Video

    West Bengal BJP में कलह, Dilip Ghosh ने दिया बड़ा बयान, बोले जल्द होगा बड़ा बदलाव | वनइंडिया हिंदी
    Dilip Ghosh

    बैठक के प्रमुख एजेंडे पर दिलीप घोष ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, कार्यक्रमों और पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के कामकाज के संबंध में तथागत रॉय के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "तथगत रॉय के पास कोई मुद्दा नहीं है। उनके पास पार्टी का कोई पदाधिकारी पद नहीं है। यह हमारी पार्टी के लिए कोई मुद्दा नहीं है।"

    भाजपा के दिग्गज नेता और त्रिपुरा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने इससे पहले संगठन के कामकाज पर नाराजगी व्यक्त की थी। तथागत रॉय पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की भी खुलकर आलोचना करते हैं।

    दिलीप घोष ने तथागत रॉय के उनके बयानों के लिए फटकार भी लगाई और जानना चाहा कि अगर वह इतने परेशान हैं तो वह पार्टी क्यों नहीं छोड़ रहे हैं। दिलीप घोष के बयान के बाद तथागत रॉयने कहा कि वह घोष की बातों को कोई महत्व नहीं देना चाहते हैं।

    अक्टूबर में तथागत रॉय ने कहा था कि उन्हें विजयवर्गीय जैसे शीर्ष-स्तरीय नेताओं पर शर्म आती है, क्योंकि विधानसभा चुनावों से पहले, वे लोगों को भाजपा में शामिल करते समय ग्लैमर फैक्टर से प्रभावित थे और उन्होंने अनुभव और जीतने की संभावनाओं को ध्यान में नहीं रखा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+