'...आज वे घायल हुए, कल हत्या भी हो सकती है', ED पर हुए हमले पर कांग्रेस के बयान से INDIA में दरार
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हुए हमले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सत्तारूढ़ पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडों ने ईडी अधिकारियों पर जो हमले किया, इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था का हाल बुरा होता जा रहा है...आज वे घायल हुए हैं, कल उनकी हत्या भी हो सकती है।
अधीर रंजन चौधरी के इस बयान ने विपक्षी दलों के गुट 'इंडिया' में बढ़ती दरार की सटीक तस्वीर पेश की है। कांग्रेस ने मांग की कि ममता बनर्जी शासित राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। यह कठोर टिप्पणी 'इंडिया' अलाइंस के दोनों साझेदारों के बीच बढ़ती कटुता को प्रदर्शित करती है।

#WATCH मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल में आज ईडी टीम पर हुए हमले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडों ने ईडी अधिकारियों पर जो हमले किया, इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था का हाल बुरा होता जा रहा है...आज वे घायल हुए हैं, कल उनकी हत्या… pic.twitter.com/X6hnJffKvO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2024
पश्चिम बंगाल के प्रभारी और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राज्य में अब कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी शासित राज्य में अधिकारियों की हत्या हो जाए, तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। मीडिया से मुखातिब हुए चौधरी ने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार के गुंडों के हमले के बाद यह स्पष्ट है कि राज्य में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। आज वे घायल हुए हैं, कल उनकी हत्या हो सकती है। ऐसी बात कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हम मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
उधर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कुणाल घोष ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी बीजेपी के एजेंट हैं। पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर घटना की एनआईए जांच की मांग की। टीएमसी ने कहा कि चौधरी बीजेपी के व्यक्ति की तरह व्यवहार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications