Coal mine collapse: पश्चिम बंगाल में धंसी कोयला खदान, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में कोयला खदान धंसने से उसमें कई लोगों के दबे होने आशंका है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है।

Burdwan Coal mine

Coal mine collapse: पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक कोयला खदान विस्फोट से इलाके की बस्तियों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब खदान में कई स्थानीय निवासियों उतरे थे। घटना स्थल पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

घटना पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के कुल्टी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग बिना अनुमति कोयला खदान में खुदाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक खदान की छत गिर गई। जिसमें कई लोग दब गए। जानकारी के मुताबिक कुल्टी क्षेत्र में ये खदान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और खदान अधिकारी पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खदान में कितने लोग फंसे हैं। घटना को लेकर इलाके के भाजपा पार्षद ललन मेहरा ने कहा कि कुल्टी क्षेत्र को लोग खदान में दबे हैं वे सभी स्थानीय हैं। ये बेरोजगार हैं, जिसके घर का खर्च कोयला खोदना से मिलने वाली इनकम पर निर्भर था।

डीसीपी अभिषेक मोदी ने बताया कि आसनसोल के कुल्टी क्षेत्र के दमगोरिया कोलियरी में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की एक निष्क्रिय खदान में विस्फोट होने की सूचना मिली थी। एक विस्फोट के कारण ग्रामीणों की बस्तियां नष्ट हुई हैं। लोगों के खादन के अंदर फंसे होने की संभावना है।

खदान में अवैध खनन को लेकर ललन मेहरा ने कहा की टीएमसी इससे कई अधिक अवैध रुप से कोयले का व्यापार करती है। स्थानीय लोगों द्वारा खान से निकाला जाने वाले कोयले मात्रा नगण्य होती है। वहीं टीएमसी सदस्य बिमन दत्त ने कोयले के अवैध कारोबार का आरोप भाजपा पर मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि कोयला राष्ट्रीय संपत्ति है। जबकि भाज अवैध कोयला खनन कारोबार में लिप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+