विधानसभा में भाजपा नेताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी- मैंने राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज को भी देखा, ये तो हद कर रहे
भाजपा नेताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी- पार्टी में राजनाथ सिंह जैसे भी नेता लेकिन आपने तो हद कर दी
कोलकाता, 6 जुलाई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को विधानसभा में बोलते हुए बीजेपी विधायकों के बर्ताव पर सवाल उठाया। अपने भाषण में उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी में कई शालीन नेता हुए हैं और अभी भी हैं। सुषमा स्वराज से लेकर राजनाथ सिंह तक कई नेताओं को मैंने देखा है लेकिन यहां भाजपा के सदस्य जो कर रहे हैं, उसमें ना कोई शिष्टाचार दिखता है और ना ही शालीनता। ये लोग तो सदन का भी सम्मान नहीं करना जानते हैं। ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों के हंगामे किए जाने के संदर्भ में ये बात कही।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दो जुलाई को जब विधानसभा में अपना भाषण पढ़ रहे थे तो बीजेपी सदस्यों ने जबरदस्त हंगामा किया था। जिसके बाद उन्होंने अपना भाषण बीच में ही बंद कर दिया था। ममता बनर्जी ने सदन में अपने भाषण में इस घटना को लेकर कहा कि भाजपा विधायकों का ये तरीका ठीक नहीं था।
Recommended Video
ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल को भाषण देने से रोकने वाले ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे तो बड़े महान हैं। राज्यपाल को बोलने देने का आपके पास शिष्टाचार नहीं था। बनर्जी ने कहा, मैं किसी के चरित्र की व्यक्तिगत आलोचना में शामिल नहीं हूं। आडवाणी जी, अटल जी राजनाथ जी, सुषमा स्वराज जी के साथ मेरे अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन मौजूदा भाजपा किसी का सम्मान नहीं करती है, वे नहीं जानते कि दूसरों से कैसे बात करेनी है।
बीजेपी की ओर से चुनाव नतीजों के बाद हिंसा का मामला उठाए जाने पर ममता ने कहा,वो लोग जो चुनाव के बाद हिंसा पर बोल रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मैंने पांच तारीख को कार्यभार संभाला, उसके बाद कितनी घटनाएं हुई हैं। मैंने खुद देखा है कि जहां मैंने चुनाव लड़ा, वहां लोगों को धमकाया गया और वोट ना देने को कहा गया। मामला विचाराधीन है, मैं जगह का नाम नहीं लूंगी लेकिन ये भी हुआ कि बीएसएफ और सीआरपीएफ ने लोगों की पिटाई तक की।












Click it and Unblock the Notifications