जिस दिन लोगों को विकल्प मिल जाएगा, BJP सत्ता से बेदखल हो जाएगी: ममता बनर्जी

कोलकाता, 08 मार्च: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इसी के साथ दावा करते हुए कहा कि जिस दिन लोगों को विकल्प मिल जाएगा, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक दिया जाएगा। अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा अभी भी सत्ता में है, क्योंकि कोई विकल्प नहीं है। जिस दिन सब एक होंगे, उसे सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा। हमें सक्रिय रहना होगा। हमें भाजपा को हटाने के लिए 2024 के आम चुनावों का आह्वान करना होगा।"

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने सोमवार के विधानसभा के हंगामे पर बोलते हुए कहा कि भाजपा एक 'दंगाबाज' और भ्रष्ट पार्टी है, वे लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं। कल विधानसभा में लोकतंत्र को बचाने के लिए टीएमसी की महिला विधायकों को धन्यवाद।" बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंदर उस समय हंगामा मच गया, जब विपक्ष ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में कथित हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं टीएमसी से अनबन की खबरों के बीच ममता बनर्जी की राज्य कमेटी की बैठक में पोल ​​एनालिस्ट प्रशांत किशोर भी मौजूद थे। पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर दोबारा निर्वाचित बनर्जी ने नई राज्य समिति का गठन किया है, जिसमें ज्यादातर उनके वफादार शामिल हैं। पार्टी में पुराने नेताओं और युवा नेताओं के बीच सत्ता को लेकर चल रहे कथित संघर्ष के बीच यह समिति गठित की गयी है।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें टीएमसी के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। बनर्जी ने कहा, "जयप्रकाश मजूमदार तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।" इससे पहले जनवरी में बीजेपी ने मजूमदार को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और बाद में उन्हें निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+