BSF के अधिकार क्षेत्र में विस्तार के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी TMC, बीजेपी बोली- क्या तस्करों से संबंध रखना है?
कोलकाता, 12 नवंबर। केंद्र सरकार ने बीएसएफ एक्ट में संशोधन करके पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के अधिकारी क्षेत्र को बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन पंजाब और पश्चिम बंगाल में सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है, जहां एक तरफ पंजाब सरकार इस फैसले के विरोध में है तो वहीं बंगाल सरकार भी केंद्र के इस फैसले के खिलाफ विधानसभा में एक प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार 17 नवंबर को विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आएगी।

ममता बनर्जी ने केंद्र के इस फैसले का किया विरोध
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को इस बारे में एक खत भी लिखा है, जिसमें इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई है। ममता बनर्जी ने पिछले महीने हुई एक समीक्षा बैठक में भी ये कहा था कि हम केंद्र के इस कदम का विरोध करते हैं, क्योंकि BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ने का मतलब है राज्य के संघीय ढांचे में हस्तक्षेप करने की कोशिश केंद्र सरकार कर रही है।

तस्करों से संबंध रखती है ममता की पार्टी- BJP विधायक
वहीं ममता बनर्जी के विरोध पर अब बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि हम ममता बनर्जी से पूछना चाहते हैं कि क्या वो नहीं चाहती कि हमारी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सुरक्षित रहें? अगर वो नहीं चाहती हैं तो ये साफ है कि ममता बनर्जी की पार्टी तस्करों और अपराधियों से संबंध रखती है।
Recommended Video

क्या बदलाव किया है सरकार ने?
आपको बता दें कि केंद्र ने बीएसएफ एक्ट में संशोधन करके पश्चिम बंगाल, पंजाब और असम में बीएसएफ के सीमा से अधिकार क्षेत्र को 15 किमी से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया है। यानि कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का इन राज्यों में अब सीमा से लगे 50 किलोमीटर तक के इलाके पर अधिकार होगा। बंगाल और पंजाब के अंदर इस फैसले का जमकर विरोध हो रहा है। दोनों राज्य सरकारें इस फैसले को वापस लेने की मांग कर रही हैं।

क्यों ममता बनर्जी कर रही हैं विरोध?
दरअसल, शुक्रवार को बंगाल के कूचबिहार इलाके में बीएसएफ की बांग्लादेशी तस्करों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान बीएसएफ के जवानों की गोली लगने से दो बांग्लादेशी तस्करों की मौत हो गई थी। बीएसएफ का कहना था कि ये दोनों भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच घमासान छिड़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications