बड़ी साजिश में हो सकती है संदीप घोष की भूमिका, CBI ने प्रिंसिपल के बारे में कोर्ट ने किया बड़ा खुलासा
RG Kar Medical College News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रविवार को कोलकाता की एक अदालत को बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ.संदीप घोष की भूमिका के बारे में बड़ा खुलासा किया। सीबीआई ने बताया कि 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर का अस्पताल परिसर में शव मिलने के बाद संदीप घोष ने ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल के साथ बातचीत की थी।
न्यूज18 की खबर के मुताबिक, सीबीआई ने अदालत से कहा, 'वह बलात्कार और हत्या का आरोपी नहीं है, लेकिन बड़ी साजिश में उसकी भूमिका हो सकती है।' केंद्रीय एजेंसी ने रेप-हत्या मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में ताता पुलिस स्टेशन के प्रभारी अभिजीत मंडल को कल रात गिरफ्तार कर लिया।

वित्तीय अनियमितताओं के लिए पहले गिरफ्तार किए गए घोष पर अब सबूतों से छेड़छाड़ का भी आरोप है। सीबीआई के वकील ने अदालत में कहा कि हम उन दोनों का आमना-सामना कराना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके पास अब गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी और पूर्व प्रिंसिपल के बीच संवाद को दर्शाने वाले सबूत हैं।
खबर के मुताबिक, दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया और सीबीआई ने कस्टडी की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है और अब इस मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर को होनी है। ऐसा बता जा रहा है कि रविवार सुबह लोगों ने सीबीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
गिरफ्तार किए गए ताला पुलिस स्टेशन प्रभारी अभिजीत मंडल को मेडिकल जांच के लिए ले जाते वक्त लोगों की सीबीआई अधिकारियों से धक्का-मुक्की भी हुई। दरअसल, प्रदर्शनकारी महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications