पश्चिम बंगाल हिंसा: सीबीआई ने दर्ज किए 21 मामले, 2 लोगों को किया अरेस्ट

कोलकाता, अगस्त 28: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा के मामले की कथित घटनाओं की जांच करने वाली सीबीआई ने कोलकाता हाई कोर्ट के निर्देश पर अब तक कुल 21 केस दर्ज किए हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में सीबीआई ने शनिवार को 10 और केस दर्ज किए अब तक कुल 21 मामले दर्ज किए गए हैं और 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

CBI registered a total of 21 FIRs so far in connection with West Bengal post poll violence matter

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में नादिया से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को सीबीआई ने बंगाल हिंसा पर जांच की कमान अब खुद संभाल ली थी। इससे पहले पश्चिम बंगाल के कई पुलिस स्टेशन में कई आरोपों के तहत केस दर्ज कराए गए थे। अब उन सभी मामलों की पड़ताल सीबीआई की टीम करेगी।

नदिया जिले के गंगानगर पुलिस स्टेशन में 3 मई को पहली प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें 12 नामजद आरोपी और एक अन्य शख्स ने पीड़ितों पर लाठी-डंडों से हमला किया था। सीबीआई की टीमों ने अपनी जांच के तहत शुक्रवार को फिर से भाटपारा, छपरा और कृष्णानगर में कथित चुनाव बाद हिंसा पीड़ितों के परिवारों का दौरा किया। अधिकारियों ने नदिया जिले में पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात की।

Recommended Video

      Abhishek Banerjee को ED का समन, Mamata और भतीजे ने BJP को घेरा | वनइंडिया हिंदी

      खबरों के अनुसार सीबीआई नारकेलडांगा के मृतक बीजेपी नेता अभिजीत सरकार की डीएनए और शव परीक्षण रिपोर्ट के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। नारकेलडांगा मामले में प्राथमिकी में 7 से 8 अज्ञात व्यक्तियों को संदिग्ध और आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है। टीमों का नेतृत्व संयुक्त निदेशक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं और इसमें उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और तीन पुलिस अधीक्षक शामिल भी हैं। बता दें कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई को 19 मई के दिन पश्चिम बंगाल में हुई चुनाव के बाद हुई हिंसा में बलात्कार और हत्या के सभी मामलों की जांच करने का आदेश दिया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+