Coal Scam: पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मोलॉय घटक के 6 ठिकानों पर CBI का छापा

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के मामले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है।

कोलकाता, 7 सितंबर: पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के मामले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीमें आज टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मोलॉय घटक के तीन घरों सहित उनके 6 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इनमें से कोलकाता में 5 ठिकानों और आसनसोल में एक जगह पर सीबीआई की टीमें पहुंचीं हैं। गौरतलब है कि इस मामले में ईडी ने भी केस दर्ज किया हुआ है और पिछले दिनों ही मोलॉय घटक से पूछताछ की थी।

Recommended Video

    Bengal: Mamata सरकार के मंत्री Moloy Ghatak पर CBI की Raid, मच हंगामा| वनइंडिया हिंदी | *News
    मंगलवार को मोलॉय घटक ने किया था अमित शाह पर ट्वीट

    मंगलवार को मोलॉय घटक ने किया था अमित शाह पर ट्वीट

    आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ही मोलॉय घटक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एक ट्वीट किया था। मोलॉय घटक ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अमित शाह की निगरानी में देश की स्थिति इस समय भयावह है। यह कहना बिल्कुल सही होगा कि भारत के सबसे बड़े पप्पू अमित शाह पूरी तरह से एक आपदा हैं।'

    टीएमसी के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर

    टीएमसी के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर

    गौरतलब है कि मोलॉय घटक पर सीबीआई की छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई है, जब टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सहित पार्टी के कई नेता केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं। कोयला तस्करी के मामले में ईडी की टीम अभिषेक बनर्जी से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है। एसएससी घोटाले के मामले में इस समय टीएमसी से बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी जहां जेल में हैं, वहीं हाल ही में अनुब्रत मंडल को पशु तस्करी के मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

    क्या है कोयला तस्करी का मामला

    क्या है कोयला तस्करी का मामला

    कोयला तस्करी के मामले को लेकर सीबीआई ने नवंबर 2020 में केस दर्ज किया था। इस मामले में आरोप है कि अवैध रूप से हजारों करोड़ रुपए के कोयले का खनन कर उसे पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्से में चलाए जा रहे एक रैकेट के जरिए बेचा गया था। यहां ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कई खदानें चलाती है। आरोप है कि कोयले की तस्करी से होने वाली इनकम नेताओं को जाती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+