पश्चिम बंगाल और असम की 77 सीटों पर पहले चरण का थमा चुनाव प्रचार, शनिवार को वोटिंग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। यहां पर 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होना है। चुनाव आयोग की घोषणाओं के मुताबिक, पहले चरण के दौरान असम की 47 और पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी।बंगाल में पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन दिग्गजों ने ताकत झोंक दी। ममता बनर्जी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने ताबड़तोड़ रैलियां की। ये 30 सीटें आदिवासी बहुल पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर (भाग 1) और पश्चिम मेदिनीपुर (भाग 1) जिले की है। यह इलाका कभी लेफ्ट का गढ़ हुआ करता था।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: First Phase के लिए Election Campaign खत्म, दलों ने झोंकी ताकत | वनइंडिया हिंदी
    Campaign Ends For First Phase Of elections In West Bengal

    पश्चिम बंगाल के पहले चरण में जहां सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की साख दांव पर लगी है । वहीं बीजेपी ने इस चुनाव में अपना पूरा दमखम झोंक दिया है। बीजेपी के सभी हाईप्रोफाइल नेता यहां प्रचार में जुटे हुए हैं। बीजेपी इस चुनाव को ममता बनाम मोदी कर दिया है। इन सीटों पर चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरती दिख रही भाजपा के बड़े नेताओं ने पुरुलिया, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में रैलियों को संबोधित किया और 'सोनार बांग्ला' बनाने के लिए वास्तविक बदलाव लाने का वादा किया।

    पहले चरण के चुनाव वाली सीटों पर पीएम मोदी और अमित शाह ने ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। पार्टी के अन्य स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, शीर्ष नेता स्मृति ईरानी ने लगातार ममता सरकार पर निशाना साधा है। पहले चरण में बंगाल के 5 जिलों के 30 सीटों पर चुनाव होगा. पुरुलिया के 9, बांकुड़ा के 4, झाड़ग्राम के 4, पूर्वी मेदिनापुर और पश्चिमी मेदिनापुर के 15 सीटों पर मतदान होगा।

    पश्चिम बंगाल में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सत्ताधारी टीएमसी के बीच नजर आ रहा है। एक तरफ जहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार बीजपी पर हमलावर है तो वहीं दूसरी तरफ पहली बार राज्य की सत्ता में आने का दंभ भर रही भगवा पार्टी ने पूरे ब्रिगेड को चुनावी मैदान में उतार दिया है। बीजेपी की तरफ से केन्द्रीय मंत्रियों से लेकर सांसद और संगठन स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में उतारा जा चुका है।

    असम विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया। यहां की 47 सीटों पर कुल 267 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। 47 सीटों में से 42 सीटें ऊपरी असम के 11 जिलों की हैं जबकि 5 सीटें सेंट्रल असम इलाके की शामिल हैं । पहले में असम के मुख्ममंत्री सर्वानंद सोनोवाल समेत कई अहम बीजेपी नेता मैदान में है। असम विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी जोरहाट से चुनाव मैदान में हैं, मंत्रियों में रणजीत दत्ता, जोनाई से नाबा कुमार डेली और तिनसुकिया से संजय किशन पहले चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के अन्य हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता देवव्रत सैकिया शामिल हैं, जो नाज़िरा से चुनाव लड़ रहे हैं, बिहपुरिया से एआईसीसी सचिव भूपेन बोरा और नोबिचा से पूर्व मंत्री भरत नाराह, नखरतिया से प्रणीत फुकन और समगुरी से रकीबुल हुसैन शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+