Calcutta High Court में टीएस शिवगणनम बनेंगे नए चीफ जस्टिस, अधिसूचना जारी
Calcutta High Court में नए मुख्य न्यायाधीश के नाम पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। कानून मंत्रालय की ओर से टीएस शिवगणनम के चीफ जस्टिस बनने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

केंद्र सरकार ने Calcutta High Court के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जस्टिस शिवणनम के नाम की अधिसूचना भी जारी हो गई है।
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्विटर पर कहा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम का नाम कलकत्ता उच्च न्यायालय के विए फाइनल हुआ है।
30 मार्च, 2023 को, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम की नियुक्ति को अधिसूचित किया था।
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अन्य लोगों के साथ मुख्य न्यायाधीश के रूप में कलकत्ता उच्च न्यायालय के लिए न्यायमूर्ति टीएस शिवगणनम की सिफारिश की थी।
न्यायमूर्ति शिवगणनम को 31 मार्च 2009 को मद्रास उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें 29 मार्च 2011 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
जस्टिस शिवगणम मद्रास उच्च न्यायालय की कंप्यूटर समिति के अध्यक्ष हैं। उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया और उन्होंने 25 अक्टूबर 2021 को शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications