विश्व भारती यूनिवर्सिटी में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कलकत्ता HC का आदेश, कैंपस से हटाएं जाएं सभी प्रदर्शनकारी

कोलकाता, अगस्त 03। विश्व भारती यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा आदेश जारी किया। दरअसल, हाईकोर्ट ने वाइस चांसलर विद्युत चक्रवर्ती के आवास से सभी प्रदर्शनकारियों और बैरिकेड्स को हटाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जा सकती।

यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन की अनुमति नहीं- हाईकोर्ट

यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन की अनुमति नहीं- हाईकोर्ट

इसके अलावा हाईकोर्ट ने छात्रों के द्वारा प्रशासनिक भवन या फिर कैंपस के किसी भी हिस्से में लगाए गए तालों को भी तोड़ने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यूनिवर्सिटी के किसी भी भाग या भाग से 50 मीटर की दूरी के भीतर किसी भी छात्र या किसी व्यक्ति द्वारा कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर बोलपुर के एसडीपीओ अभिषेक रे ने कहा है कि हम हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। विश्व-भारती टीम भी हमारे साथ है।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में क्या-क्या कहा

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में क्या-क्या कहा

- यूनिवर्सिटी कैंपस के 50 मीटर के दायरे में कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।

- कोर्ट ने कहा कि दोपहर तीन बजे से शांतिनिकेतन पुलिस कुलपति के आवास समेत प्रशासनिक भवन के सभी ताले तोड़ेगी।
- विश्व भारती विश्वविद्यालय के किसी भी कर्मचारी को प्रवेश करने से नहीं रोका जा सकता।

- विश्व विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन को कड़ी नजर रखनी होगी।

- विश्व भारती विश्वविद्यालय क्षेत्र में माइक का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

- कोर्ट ने शांतिनिकेतन पुलिस को कुलपति की सुरक्षा के लिए तीन कांस्टेबल नियुक्त करने का निर्देश दिया।

- इसके अलावा यूनिवर्सिटी कैंपस में सीसीटीवी से नजर रखने का आदेश दिया है।

- अदालत ने शांतिनिकेतन पुलिस थाने को उच्च न्यायालय में रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया

क्यों यूनिवर्सिटी में हो रहा है प्रदर्शन?

क्यों यूनिवर्सिटी में हो रहा है प्रदर्शन?

दरअसल, विश्व भारती यूनिवर्सिटी में पिछले काफी दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। ये प्रदर्शन वाइस चांसलर विद्युत चक्रवर्ती के खिलाफ है। प्रदर्शनकारियों ने वीसी को उनके आवास के अंदर ही कैद कर दिया है। कुलपति पिछले शनिवार से ही अपने घर के अंदर कैद हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। दरअसल, ये प्रदर्शनकारी छात्र उन तीन छात्रों के निष्कासन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें वीसी ने जनवरी में हुए एक प्रदर्शन में शामिल होने पर सस्पेंड कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वाइस चांसलर ने पीएम मोदी को भी एक चिट्ठी लिखी थी और हस्तक्षेप की मांग की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+