कलकत्ता HC से ममता सरकार को झटका, NHRC को बंगाल आने से रोकने वाली पुनर्विचार याचिका खारिज
कोलकाता, जून 21। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की उस पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें NHRC की टीम को पश्चिम बंगाल में आने से रोकने की मांग की गई थी। आपको बता दें कि NHRC की टीम को पश्चिम बंगाल भेजने का आदेश भी हाईकोर्ट की पांच जजों वाली बेंच ने ही दिया था। हाईकोर्ट ने 18 जून को कहा था कि NHRC की एक टीम हिंसा की घटना की जांच करेगी और बेंच को रिपोर्ट पेश करेगी।
Recommended Video

हाईकोर्ट के आदेश से नाखुश थी ममत बनर्जी
कलकत्ता हाईकोर्ट का ये फैसले ममता सरकार को रास नहीं आया और रविवार को हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी, जिसपर सोमवार को सुनवाई हुई और हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। इस याचिका में बंगाल सरकार ने ये मांग की थी कि उस हिंसा को राजनीतिक रूप देने की कोशिश की गई थी, इसलिए हाईकोर्ट इस आदेश को वापस ले ले।
भाजपा नेता की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
आपको बता दें कि 18 जून को कलकत्ता हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश जिंदल, न्यायमूर्ति इंद्र प्रसन्ना मुखर्जी, न्यायमूर्ति सौमेन सेन, न्यायमूर्ति हरीश टंडन और न्यायमूर्ति सुब्रत तालुकदार की पांच सदस्यीय बेंच ने ये आदेश दिया था कि बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटना की जांच के लिए NHRC की एक टीम बंगाल जाएगी और अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हाईकोर्ट ने फैसला भाजपा की नेता प्रियंका टिबरेवाल की याचिका पर लिया था।
राज्य सरकार को कहा गया था जांच में सहयोग देने को
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पहले तो राज्य सरकार लगे आरोपों को मान ही नहीं रही, लेकिन हमारे पास कई घटनाओं की जानकारी और सबूत हैं, इसलिए राज्य सरकार आरोपों को अनदेखा ना करे। अदालत ने राज्य सरकार को इस जांच में सहयोग करने के लिए कहा था। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के दिन ही हिंसा की घटनाएं हुई थी, जिसमें भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए थे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications