Twisha Sharma Death: ट्विशा की मौत से आहत दिशा पाटनी की बहन, क्यों कहा-'मरना नहीं अब मारना है', Video
Twisha Sharma Death: हाल ही में देश के अलग-अलग शहरों में सामने आए कथित दहेज हत्या के मामलों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ट्विशा शर्मा और दीपिका नागर की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बहस छिड़ी हुई है। अब इन घटनाओं पर अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने खुलकर अपनी बात रखी है।
खुशबू पाटनी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ और वीडियो संदेशों के जरिए दहेज प्रथा, शादी के नाम पर महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव और समाज की सोच पर तीखा हमला बोला। उनकी बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

क्या सच में शादी इतनी जरूरी थी? खुशबू पटानी ने लिखी पोस्ट
खुशबू ने सिर्फ ससुराल वालों को ही नहीं, बल्कि उन माता-पिता को भी जिम्मेदार ठहराया जो अपनी बेटियों को हर हाल में 'एडजस्ट' करने की सलाह देते हैं। हालांकि खुशबू के इस विचार पर कुछ लोग उन्हें ही ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह से किसी भी मां-बाप को ब्लेम नहीं किया जा सकता है?
कुछ लोग सहमत तो कुछ असहमत
तो वहीं कुछ लोग खुशबू से सहमत हैं उन्होंने लिखा कि 'खुशबू का यह सवाल सीधे उस मानसिकता पर वार करता है, जहां बेटियों की शादी को उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा लक्ष्य बना दिया जाता है, चाहे उन्हें कितनी भी तकलीफ क्यों न सहनी पड़े।'

खुशबू ने कहा कि 'कई बार लड़कियां गलत रिश्तों से बाहर निकलना चाहती हैं लेकिन परिवार और समाज का दबाव उन्हें ऐसा करने नहीं देता। क्या बेटियों की जान से ज्यादा समाज और सोसायटी है, क्या एक लड़की के साथ ये गलत नहीं हो रहा क्योंकि उसके बार-बार कहने पर भी उससे यही कहा जाता है कि 'एडजस्ट कर लो।'

'मरना नहीं है, मारना है', खुशबू पाटनी की पोस्ट वायरल
उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए लिखा, 'अगर शादी सिर्फ दहेज के लिए है तो अकेले रहने की हिम्मत रखो और शादी को ना कहो। अपने अधिकार कानूनी लड़ाई से वापस लो। मरना नहीं है, मारना है!'
'अगर पैसे नहीं हैं तो शादी मत करो'
खुशबू ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने महिलाओं और लड़के वालों दोनों को शादी में सोना, प्रॉपर्टी, दहेज और पैसों के लेन-देन को लेकर सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने साफ कहा 'अगर पैसे नहीं हैं तो शादी मत करो।'

'रिश्ते सम्मान और बराबरी पर टिके होने चाहिए'
उन्होंने आगे लिखा कि लड़कियों की सिर्फ शादी नहीं होती, बल्कि धीरे-धीरे उनका बलिदान कर दिया जाता है। अपनी बात खत्म करते हुए खुशबू ने खुद को Born to be single बताया, उनका मानना है कि रिश्ते सम्मान और बराबरी पर टिके होने चाहिए, न कि पैसों और लालच पर।

खुशबू पटानी कौन हैं?
खुशबू पटानी भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी हैं, जिन्होंने'मेजर' के पद से सेवानिवृत्ति ली थी। वह अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन हैं। उनका जन्म नवंबर 1991 में बरेली में हुआ था, उन्होंने बीबीएल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और बाद में डीआईटी स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग से बीटेक किया था।

लेकिन आर्मी में करियर बनाया। वह एक फिटनेस कोच और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर सक्रिय हैं, और अक्सर अपने बेबाक विचारों, फिटनेस वीडियो और मानवीय कार्यों के कारण सुर्खियों में रहती हैं।














Click it and Unblock the Notifications