CSK vs GT: गुजरात के खिलाफ मैच में खेलेंगे धोनी? चेन्नई के कोच ने दिया बड़ा अपडेट, सामने रखी यह शर्त

IPL 2026 CSK vs GT: आईपीएल 2026 के बेहद रोमांचक मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी और निराशाजनक खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ होने वाले करो या मरो के मुकाबले में टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी मैदान पर नहीं उतरेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने पुष्टि की है कि धोनी अंगूठे की चोट के कारण फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने धोनी की वापसी को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक अपडेट भी दिया है।

प्लेऑफ में पहुंचे तो ही होगी 'थाला' की वापसी (IPL 2026 CSK vs GT)

चेन्नई को अपने पिछले घरेलू मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। उस हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कोच माइक हसी ने धोनी की फिटनेस पर स्थिति साफ की। हसी ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि धोनी फिलहाल टीम के साथ यात्रा नहीं कर रहे हैं। उनके अंगूठे में चोट है और वे इससे उबर रहे हैं।

IPL 2026 CSK vs GT 1

गुजरात के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच

उन्होंने आगे कहा कि वे गुजरात के खिलाफ होने वाले अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। लेकिन अगर हमारी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहती है, तो धोनी निश्चित रूप से दोबारा टीम के साथ जुड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि तब तक वे पूरी तरह फिट हो जाएंगे। चेपॉक के अपने घरेलू मैदान पर हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स इस समय भारी दबाव में है। हसी ने भी माना कि घरेलू मैदान पर जीत का मौका गंवाना टीम के लिए बेहद निराशाजनक था।

IPL 2026: 3 बिहारी धुरंधरों ने आईपीएल में मचाया गदर, दिग्गजों को भी छोड़ दिया पीछे
IPL 2026: 3 बिहारी धुरंधरों ने आईपीएल में मचाया गदर, दिग्गजों को भी छोड़ दिया पीछे

चेन्नई को हर हाल में चाहिए जीत

अब प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। अगर चेन्नई यह मैच जीत जाती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे, जो उसे अंतिम-4 की दौड़ में बनाए रखेंगे। कोच हसी ने कहा कि टीम पुरानी गलतियों से सीख रही है और उनका पूरा ध्यान अब अगले मुकाबले पर फोकस करना है।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, 13 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, 13 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा
RR से हार के बाद LIVE कैमरे पर बेकाबू हुए ऋषभ पंत! मुंह से निकला अपशब्द, अपनी ही टीम के लिए कह दी ये बड़ी बात
RR से हार के बाद LIVE कैमरे पर बेकाबू हुए ऋषभ पंत! मुंह से निकला अपशब्द, अपनी ही टीम के लिए कह दी ये बड़ी बात
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+