पंजाबी सिंगर Inder Kaur हत्याकांड में पुलिस के हत्थे चढ़े 3 मददगार, कार और शव के बाद हाथ लगा एक और सबूत

Yashinder Kaur Murder Case: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या के मामले में लुधियाना पुलिस ने बड़ा अपडेट दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, इस पूरी साजिश और कत्ल की वारदात में मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह की मदद करने वाले करमजीत सिंह, रविंदर सिंह और प्रीतम सिंह को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

हालांकि, कत्ल का मुख्य आरोपी वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद नेपाल के रास्ते कनाडा भागने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आइए जानतें हैं लुधियाना पुलिस की इस ताजा कार्रवाई में मर्डर की क्या खौफनाक इनसाइड स्टोरी सामने आई है।

Yashinder Kaur Murder Case

लुधियाना के DCP ने अब क्या किया खुलासा?

लुधियाना के डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा (DCP Jaskiranjit Singh Teja) ने प्रेस ब्रीफिंग कर पूरी घटना की सिलसिलेवार जानकारी शेयर की। डीसीपी तेजा ने बताया कि, 'पीड़िता 13 मई को घर से किराने का सामान खरीदने के लिए निकली थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। 15 मई को हत्या का मामला दर्ज किया गया, जब शुरुआती जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

DCP ने बताया कि 'सुखविंदर सिंह का कथित तौर पर पीड़िता के साथ प्रेम-संबंध था और वह पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जब पीड़िता ने कथित तौर पर शादी से इनकार कर दिया, तो उसने उसे गोली मार दी और उसके शव को एक नहर में फेंक दिया। हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।'

पुलिस के मुताबिक, इस मामले की शुरुआत 15 मई को तब हुई थी जब सिंगर के भाई ने जमालपुर थाने में अपनी बहन के लापता होने और गनपॉइंट पर किडनैपिंग की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती तफ्तीश के बाद इसे हत्या के मामले में तब्दील कर दिया गया।

शव के अलावा और क्या-क्या मिला?

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद समराला के पास नीलों नहर (Neelon Canal) से न केवल सिंगर इंदर कौर का शव बरामद किया, बल्कि वारदात में इस्तेमाल की गई फोर्ड फिगो कार और कत्ल का हथियार भी ढूंढ निकाला है। मामले में अब आधिकारिक रूप से हत्या की धारा 302 जोड़ दी गई है।

कहां छिपा है मुख्य आरोपी सुखविंदर?

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह ने बेहद शातिराना ढंग से देश से भागने का प्लान बनाया था। पंजाब से वारदात को अंजाम देने के बाद वह सीधे सड़क मार्ग से नेपाल पहुंचा और वहां से फ्लाइट पकड़कर 13 मई को ही कनाडा फरार हो गया।

भारत डिपोर्ट करने की क्या है तैयारी?

जमालपुर थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों का कहना है कि भले ही मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से दूर है, लेकिन गिरफ्तार किए गए तीनों मददगारों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी को वापस भारत डिपोर्ट कराने के लिए भी जरूरी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा थीं इंदर कौर

29 साल की इंदर कौर पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से नाम कमा रही थीं। सोशल मीडिया और लाइव शोज में उनकी अच्छी-खासी पहचान थी। उन्होंने 'सोने दी चिड़ी', 'जीजा', 'सोहणा लगदा' और 'देसी सिरे दा' जैसे कई लोकप्रिय रीजनल गानों में अपनी आवाज दी थी। उनकी इस तरह बेरहमी से हुई हत्या की खबर के बाद से पूरी पंजाबी बेल्ट और उनके फैंस के बीच भारी आक्रोश और शोक की लहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+