By Poll Results: बालीगंज से बाबुल सुप्रियो की बंपर जीत, बोले-‘यह मां,माटी,मानुष की जीत
कोलकाता, 16 अप्रैल: पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी ने बाजी मार ली है। बालीगंज विधानसभा उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल की है। सुप्रियो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा की सायरा शाह हलीम को 19,904 मतों के अंतर से हराया। आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा में जीत के काफी करीब पहुंचने के बाद टीएमसी की अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि यह सीट टीएमसी के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद रिक्त हुई थी। ममता बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो को उम्मीदवार बनाया था। अब बाबुल सुप्रियो ने इस सीट पर अब 19,904 मतों से जीत हासिल की है। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि वह ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। जीत के बाद बाबुल सुप्रिया ने कहा कि यह मां, माटी, मानुष की जीत है। आसनसोल में टीएमसी की जीत बीजेपी के मुंह पर तमाचा है।
बालीगंज से टीएमसी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बड़े-बड़े नेता काम कर रहे हैं। सभी अच्छा काम कर रहे हैं। दो लोगों का मार्जिन टीएमसी संगठन को उत्सर्ग कर रहे हैं। जिस तरह से कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। यह लोगों की जीत और आम लोगों की जीत है। बता दें कि बालीगंज विधानसभा से बाबुल सुप्रियो और आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा बढ़त बनाए हुए हैं।
टीएमसी की इस शानदार जीत पर पार्टी प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जाहिर करते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। ममता ने ट्वीट कर कहा, "मैं एआईटीसी पार्टी के उम्मीदवारों को ये निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। उन्होंने आगे कहा, हम इसे अपने मां-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक शुभो नबाबर्शो उपहार मानते हैं। हम पर फिर से भरोसा करने के लिए मतदाताओं का बहुत शुक्रिया और उन्हें सलाम।
टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल लोकसभा सीट से 1 लाख 38 हजार 273 वोटों से आगे चल रहे हैं। अग्निमित्रा पॉल काफी पीछे चल रही हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा को अब तक कुल 3,27,631 वोट मिले हैं वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को अब तक कुल 1,89,358 वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications