BSF महिला कांस्टेबल ने अपने कमांडर पर लगाया दुष्कर्म का बड़ा आरोप, आरोपी सस्पेंड
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि बीएसएफ कैंप के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने दावा किया कि उसने अपने यूनिट को घटना की सूचना दी थी।

BSF woman constable physical assault: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक महिला कांस्टेबल ने अपने कमांडर पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कमांडर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ दुष्कर्म किया है। बलात्कार पीड़िता पश्चिम बंगाल के नदिया में स्थित 54 बटालियन, जी कॉय में तैनात हैं। आरोपी की पहचान इंस्पेक्टर किताब सिंह के रूप में हुई है। यह घटना 18 फरवरी की है। आरोपी को फोर्स ने सस्पेंड कर दिया है।
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि बीएसएफ कैंप के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता ने दावा किया कि उसने अपने यूनिट को घटना की सूचना दी थी और उसे कोलकाता में बीएसएफ द्वारा नामित अस्पताल में चिकित्सा जांच कराने का निर्देश दिया गया था। महिला कांस्टेबल को मेडिकल जांच के लिए राजकीय एसएसकेएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Recommended Video

पीड़िता ने भवानीपुर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 20 फरवरी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376(2)(सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला कांस्टेबल का सीआरपीसी की धारा 164ए के तहत मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
एफआईआर नदिया के किशनगंज पुलिस स्टेशन को भेज दी गई है। घटना सामने आने के बाद बीएसएफ के कंपनी कमांडर को फोर्स ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की है। बीएसएफ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें- IPS Sujoy Lal Thaosen ने संभाला बीएसएफ महानिदेशक का पदभार, जानिए कैसा रहा है शानदार करियर












Click it and Unblock the Notifications