IPS Sujoy Lal Thaosen ने संभाला बीएसएफ महानिदेशक का पदभार, जानिए कैसा रहा है शानदार करियर
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के प्रमुख एसएल थाउसेन अब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक भी होंगे। उन्होंने शनिवार को बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख सुजॉय लाल थाउसेन (Sujoy Lal Thaosen) ने शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। बता दें कि बीएसएफ भारतीय डिफेंस में अग्रिम पंक्ति की सिक्योरिटी फोर्स है। पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा के 7,419 किलोमीटर की रक्षा का जिम्मा बीएसएफ के पास है।

बीएसएफ महानिदेशक पंकज सिंह की विदाई
इससे पहले पूर्व बीएसएफ महानिदेशक पंकज सिंह को औपचारिक विदाई दी गई। विदाई समारोह में बीएसएफ डीजी पंकज सिंह ने फेयरवेल परेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सीआरपीएफ प्रमुख एसएल थाउसेन ने BSF महानिदेशक का पदभार संभाला।

Sujoy Lal Thaosen BSF DG बने, पदभार संभाला
महानिदेशक के रूप में पंकज कुमार सिंह बीएसएफ के साथ पिछले साल 31 अगस्त से जुड़े थे। बीएसएफ प्रमुख का पदभार संभालने के बाद पंकज कुमार सिंह 1.4 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद Sujoy Lal Thaosen BSF DG बने।

रिटायर होने वाले बीएसएफ चीफ से कनेक्शन
Sujoy Lal Thaosen राजस्थान कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। सुजॉय लाल थाउसेन सीआरपीएफ प्रमुख बनने के पहले मध्य प्रदेश कैडर से आने वाले पूर्व बीएसएफ डीजी पंकज सिंह के बैचमेट भी रहे हैं।

अगले आदेश तक अतिरक्त प्रभार संभालेंगे
केंद्रीय गृह मंत्रालय से जारी एक आदेश में उल्लेख किया गया है कि Sujoy Lal Thaosen अगले आदेश तक बीएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। पंकज सिंह ने विदाई परेड और बीएसएफ कर्मियों को सेवा पदक देने के बाद शनिवार दोपहर सुजॉय लाल थाउसेन को बीएसएफ की बैटन सौंपी।

पंकज सिंह की नियुक्ति से बना था इतिहास
बीएसएफ में डीजी के रूप में पंकज सिंह की नियुक्ति पिछले साल इतिहास बनी थी, क्योंकि एक बेटा अपने पिता प्रकाश सिंह की तरह बीएसएफ के सर्वोच्च पद पर पहुंचा था। 1959 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह ने बीएसएफ के डीजी के रूप में जून 1993 से जनवरी 1994 तक नेतृत्व किया था।

IPS Thaosen अफसरों क खास लीग में शामिल हुए
बीएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद, IPS Sujoy Lal Thaosen उन चुनिंदा अधिकारियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीआरपीएफ और बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में कार्य किया हो। बता दें कि थाउसेन ने 3 अक्टूबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 37वें महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया था। देश में आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल- CRPF है।
Recommended Video


नए बीएसएफ प्रमुख का शानदार करियर
थाउसेन एसएसबी के महानिदेशक के साथ-साथ आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। उन्होंने बीएसएफ में स्पेशल डीजी के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। आईपीएस अधिकारी थाउसेन अपने शानदार करियर के दौरान 1999-2000 के दौरान बोस्निया और हर्ज़ेगोविना में संयुक्त राष्ट्र के साथ सेवा करने के अलावा, विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में भी सेवाएं दे चुके हैं। थाउसेन करीब नौ वर्षों तक प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने वाली टीम- एसपीदी के साथ रहे।












Click it and Unblock the Notifications