भारतीय सीमा में घुसे बांग्लादेशी तस्करों ने किया BSF जवानों पर हमला, दो बदमाशों की मौत
कूचबिहार, 12 नवंबर। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में भारत-बांग्लादेश सीमा पर दो बांग्लादेशी तस्करों की मौत हो गई। भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 3 बजे तस्करों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे बीएसएफ पार्टी पर हमला किया, जिससे एक जवान भी घायल हो गया। गोलीबारी में दो तस्कर भी मारे गए हैं। बांग्लादेश की ओर से आए बदमाशों मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।
Recommended Video

भारत-बंग्लादेश की सीमा पर लगातार मवेशियों की तस्करी में बीएसएफ जवानों और तस्करों का सामना होता रहता है। शुक्रवार को पकड़े जाने पर तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया जिसके बाद भारतीय बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। बीएसएफ की ओर से बताया गया कि बांग्लादेश की ओर से आए बदमाश भारतीय सीमा में घुसे और बांस की ब्रैकट का इस्तेमाल कर मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश की। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें वापस जाने की चेतावनी दी थी। एक अधिकारी ने बताया कि हमारे सैनिकों ने उपद्रवियों को रोकने के लिए गैर-घातक हथियारों का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने बीएसएफ जवानों पर लोहे के रॉड और लाठियों से हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: मनीष तिवारी का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने के फैसले को क्यों नहीं दी चुनौती












Click it and Unblock the Notifications